HomeBreaking Newsउत्तराखंड : भावी जीवनसाथी के इंतजार में बैठी थी दुल्हन, पिता की...

उत्तराखंड : भावी जीवनसाथी के इंतजार में बैठी थी दुल्हन, पिता की हो गई कोरोना से मौत ! डोली की जगह घर से उठी अर्थी, मातम में तब्दील हुई शादी की खुशियां

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

कोरोना महामारी ने ऐसे दिन दिखलाये हैं, जिसकी कोई सामान्य हालातों में कल्पना भी नही कर सकता है। ऐसी ही एक ख़बर चंपावत से आई है जहां बारात आने से पहले ही दुल्हन के पिता की कोरोना से मौत हो गई। जिसके बाद इस परिवार की शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

उत्तराखंड, यहां पंपिंग योजना के करीब नदी में दिखाई दिया अधजला शव, हड़कंप, देखिये वीडियो

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के कोलीढेक निवासी आईटीबीपी से सेवानिवृत्त सूबेदार छत्तर सिंह उम्र 63 वर्ष की बेटी का जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा में रिश्ता तय हुआ था। मंगलवार 25 मई को बारात आने की तैयारी थी। कोविड के नियमों के चलते दूल्हे सहित कुल पांच लोग आने वाले थे।

उत्तराखंड : मौतों की संख्या में गिरावट, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में तेजी, जानें जिलेवार ताजा आंकड़े

शादी के जोड़े में बैठी दुल्हन अपने जीवनसाथी के इंतजार में पलकें बिछाये ​थी, लेकिन शायद नियति को कुछ और ही मंजूर था। अचानक कोरोना संक्रमित उसके पिता छतर सिंह की तबियत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। जिसके बाद घर में रोना—धोना मच गया और आनन—फानन में विवाह कैंसिल करना पड़ा। जिस घर से दुल्हन की डोली उठनी थी, वहां से लड़की के पिता की अर्थी उठानी पड़ी। इधर जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. आरके जोशी ने बताया कि कोलीढेक निवासी छत्तर सिंह 63 वर्षीय की कोरोना संक्रमण से सोमवार रात मौत हो गई। उनका ऑक्सीजन का स्तर बेहद कम हो गया था।

हल्द्वानी : विकलांग युवती का 2 साल से शारीरिक शोषण कर रहा था कथित पत्रकार, रात 2 बजे घर से उठा लाई पुलिस, पढ़िये पूरी ख़बर…

सागर हत्याकांड, बड़ा खुलासा : हत्या के दौरान सुशील के साथ शामिल थे कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवाना गैंग के चार बदमाश, पुलिस ने की तबातोड़ गिरफ्तारियां

उत्तराखंड : भावी जीवनसाथी के इंतजार में बैठी थी दुल्हन, पिता की हो गई कोरोना से मौत ! डोली की जगह घर से उठी अर्थी, मातम में तब्दील हुई शादी की खुशियां

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments