HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: बॉबी पवार की गिरफ्तारी दुर्भाग्यपूर्ण—डसीला

बागेश्वर: बॉबी पवार की गिरफ्तारी दुर्भाग्यपूर्ण—डसीला

👉 कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जताई कड़ी आपत्ति

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत डसीला ने कहा कि भाजपा राज में पुलिस द्वारा लोगों को मंदिर दर्शन के लिए भी रोकना पड़ रहा है। कहा कि बेरोजगार संघ के प्रदेश अध्यक्ष बॉबी पवार की गिरफ्तारी ने यह बात साबित कर दी है।

पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि बेरोजगारों की लड़ाई लड़ रहे बॉबी पवार बागेश्वर में बागनाथ दर्शन को जाते वक्त पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा कि बॉबी पवार द्वारा सरकार के घोटालों की पोल खोलकर जो भ्रष्टाचार उजागर किये है। उससे भाजपा सरकार बुरी तरह परेशान है। उन्होंने कहा कि बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की पुत्री के 13 नम्बर लेकर आयुर्वेदिक चिकित्सक बनाये जाने के खुलासे के बाद प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार की पोल बॉबी पवार द्वारा खोले जाने से बेरोजगार संगठन सरकार के खिलाफ मुखर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार की लड़ाई लड़ रही है। उसी मुद्दे पर बॉबी पवार भी बेरोजगारों की लड़ाई लड़ रहे है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार के खिलाफ जो भी बोल रहा है। प्रशासन सरकार के इशारे पर उन पर कार्यवाही कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन सरकार के एजेंट के रूप में कार्य कर रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार बागेश्वर उपचुनाव को भी चंपावत उपचुनाव की तरह बनाना चाह रही है। लेकिन कांग्रेस बागेश्वर उपचुनाव को चंपावत नही बनने देगी। कांग्रेस एकजुट है और भाजपा की तानाशाही का डटकर मुकाबला करेगी। इस दौरान कांग्रेस जिला प्रभारी महेंद्र लुंठी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिंष्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष कवि जोशी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments