HomeUttarakhandAlmoraदेश के स्वतंत्रता संग्राम में सालम क्रांति का अहम् स्थान: डा. धन...

देश के स्वतंत्रता संग्राम में सालम क्रांति का अहम् स्थान: डा. धन सिंह

👉 सालम क्रांति दिवस पर धामदेव पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री
👉 शहीद नरसिंह व टीका सिंह की प्रतिमाओं का अनावरण
👉 पाठ्यक्रम में शामिल होगा शहीदों का बलिदान व संघर्ष

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जनपद प्रभारी, चिकित्सा शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज तहसील जैंती के धामदेव में सालम क्रांति दिवस में पहुंचे। जहां उन्होंने शहीद स्मारक का लोकार्पण तथा शहीद नरसिंह धानक एवं शहीद टीका सिंह की प्रतिमाओं का अनावरण किया। उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद नर सिंह एवं टीका सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद नरसिंह धानिक एवं शहीद टीका सिंह के बलिदान व संघर्ष को 12वीं कक्षा तक के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। यह भी कहा कि शहीद स्मारक के लिए 25 लाख, जैंती अस्पताल में 01 करोड़ तथा डिग्री कॉलेज जैंती को भी 5 करोड़ मिलेंगे।

उल्लेखनीय है कि सालम क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी नर सिंह और टीका सिंह ने अग्रेजों से लोहा लेते हुए आज ही दिन सन् 1942 को धामदेव में बलिदान दिया था। उनकी बरसी पर हर साल धामदेव में शहीद दिवस मनाया जाता है। मंत्री के कार्यक्रम में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं समेत क्षेत्रीय जनता ने उनका स्वागत किया। प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत 45.71 लाख रुपए की लागत से सालम, जैंती में बने शहीद स्मारक का लोकार्पण किया तथा शहीद नरसिंह धानक एवं शहीद टीका सिंह की प्रतिमाओं का अनावरण किया।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि देश एवं दुनिया में सालम क्रांति अहम् स्थान रखती है। देश की आजादी के लिए जैंती क्षेत्र अभूतपूर्व योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में सालम क्रांति के शहीद नरसिंह धानिक एवं शहीद टीका सिंह के बलिदान व संघर्ष को 12वीं कक्षा तक के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सालम क्रांति शहीद स्मारक के विभिन्न कार्यों के लिए 25 लाख रुपए अवमुक्त किए जाएंगे। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार राज्य के विकास के लिए लगातार महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। उन्होंने कहा कि 6 से 12 तक की कक्षा के बच्चों के लिए 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने पर सरकार छत्रवृति की व्यवस्था करने जा रही है। मंत्री ने जैंती अस्पताल में 01 करोड़ रुपये की लागत से व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जाएगा तथा डिग्री कॉलेज जैंती को भी 5 करोड़ रुपए दिए जाएंगे, जिससे व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जा सके।

इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने भी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने देश की आजादी के स्वतंत्रता संग्राम में वीर शहीदों को याद करते हुए कहा कि सालम की धरती वीरों की धरती है। उन्होंने कहा कि देश उनके बलिदान को कभी नहीं भूल पाएगा। कार्यक्रम में अल्म़ोड़ा के विधायक मनोज तिवारी, पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, डीसीबी चेयरमैन ललित लटवाल, ब्लॉक प्रमुख विक्रम सिंह बगड्वाल सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन प्रताप राम ने किया।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments