HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: घर से गायब किशोरी मोहान क्षेत्र से सकुशल बरामद

अल्मोड़ा: घर से गायब किशोरी मोहान क्षेत्र से सकुशल बरामद

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: बीते मंगलवार को घर से बिना बताए गायब हुई एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। सर्विलांस टीम की सहायता से खोजबीन करते हुए पुलिस ने उसे मोहान क्षेत्र से 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया।

मामला जिले के चौखुटिया कोतवाली क्षेत्र का है। जहां 24 फरवरी 2026 को एक व्यक्ति ने किशोरी के गुम होने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाई। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने किशोरी की तलाश शुरू की और सुरागरसी व पतारसी की गई। सर्विलांस की मदद ली। सभी संभावित स्थानों पर खोजा और 24 घंटे के भीतर नाबालिग को मोहान क्षेत्र से सकुशल बरामद करने में सफलता पाई। इसके बाद आज जरूरी काउंसिलिंग के बाद किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने अल्मोड़ा पुलिस की त्वरित कार्यवाही की सराहना की और किशोरी को बरामद करने के लिए आभार व्यक्त किया। पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक राजेश कुमार व फिरोज खान, कांस्टेबल विजय आगरी, महिला कांस्टेबल शबाना बानो शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments