Rudrapur News | रुद्रपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रुद्रपुर पुलिस लाइन में कुमाऊं डीआईजी के निरीक्षण के दौरान जवानों का अश्रु गैस गन के बैरल में शेल फट गया। जिसकी चपेट में आकर एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी और आरआई मनीष शर्मा जख्मी हो गए। आनन-फानन में दोनों अधिकारियों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ADVERTISEMENTS
जानकारी के अनुसार आज कुमाऊं डीआईजी योगेंद्र रावत पुलिस लाइन में निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी अश्रु गैस गन को पकड़कर डेमो लेने लगे। इस दौरान अचानक गन के बैरल का शेल फट गया। जिसकी चपेट में आने से एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी और आरआई मनीष शर्मा घायल हो गए है। आरआई शर्मा के हाथ में चोट लगी है। अचानक हुई घटना से पुलिस लाइन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया है। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।