अल्मोड़ा: शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्रों व एनसीसी कैडेटों ने ली शपथ

✍🏻 सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा समेत एसएसजे परिसर में आज मतदाता जागरूकता…

शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्रों व एनसीसी कैडेटों ने ली शपथ

✍🏻 सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा समेत एसएसजे परिसर में आज मतदाता जागरूकता अभियान चला। जिसमें विवि के अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्र—छात्राओं, एनएसएस व एनसीसी कैडेटों को मतदान करने की शपथ दिलाई। साथ ही लोकतंत्र की मजबूती के​ लिए अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में शत—प्रतिशत मतदान करने के लिए कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को शपथ दिलाई और कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी सभी की है। उन्होंने अपने आसपास के लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। दूसरी ओर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि विश्वविद्यालय के चारों परिसरों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संचालित हुआ। प्रशासनिक भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रो. जेएस रावत, प्रो. राजेन्द्र सिंह पथनी, अमित कुमार त्रिपाठी, प्रकाश सती, त्रिलोक बिष्ट, विपिन चंद्र जोशी, आनंद सिंह बिष्ट, लियाकत अली, देवेंद्र पोखरिया, गोविंद मेर, विनीत कांडपाल, ईश्वर बिष्ट, राकेश साह, हेमा डसीला, दीवान फर्तियाल, दीवान, गोविंद रावत, रवि अधिकारी, सुरेश बघरी, पवन रावल, रवींद्र बिष्ट, हेमा डसीला, हेमा चौहान, नेहा पांडे, कुंदन, रंजीत सिराड़ी आदि सहित प्रशासनिक भवन के अधिकारी, कर्मचारी व विद्यार्थी शामिल हुए।

सोबन सिंह जीना परिसर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का व्यापक स्तर पर संचालन हुआ। परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट और कला संकायाध्यक्ष प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने एनसीसी की 77वीं व 24वीं बटालियन के कैडेट्स, एनएसएस के स्वयंसेवियों, शिक्षकों, विद्यार्थी एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई। परिसर निदेशक प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट ने कहा कि मतदान जरूरी है। कार्यक्रम में प्रो. शेखर चंद्र जोशी, डॉ. देवेंद्र धामी, कैप्टन डीएस बिष्ट, लेफ्टिनेंट (डॉ.) ममता पंत, इंजीनियर रवींद्रनाथ पाठक, हेम पांडे, देवेंद्र धामी, जयवीर सिंह समेत एनसीसी एवं एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी, दोनों बटालियन के कैडेट्स व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *