HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: शिक्षक सीख रहे थियेटर की विविध विधाएं

Bageshwar: शिक्षक सीख रहे थियेटर की विविध विधाएं

— डायट में थियेटर इन एजुकेशन कार्यशाला, नाटकों का मंचन रहा आकर्षण

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में पांच दिवसीय थियेटर इन एजुकेशन कार्यशाला जारी है। कार्यशाला में अंधेर नगरी चौपट राजा और भोजन का सफर नाटक तैयार किया जा रहा है। शनिवार को दोनों नाटकों का मंचन होगा। नैनीताल से पहुंचे युगमंच के रंगकर्मी शिक्षकों को कला की बारीकियां सिखा रहे हैं। साथ ही नाटक लेखन तथा संगीत की जानकारी भी दी जा रही है।

संदर्भदाता नाट्यकर्मी जहूर आलम ने कहा कि असल जिंदगी में भी हम रोजाना नाटक करते हैं, लेकिन मंच पर किया जाने वाला नाटक समाज को दिशा और शिक्षा देने का काम करते हैं। उन्होंने शिक्षकों को वॉइस एक्ससाइज के साथ डॉयलॉग डिलीवरी व अभिनय करने की कला बताई। राज्यगीत लेखक और कवि हेमंत विष्ट ने कहा कि पांच दिन की कार्यशाला में दो नाटक तैयार किए जा रहे हैं। इसमें अंधेर नगरी चौपट राजा नाटक आज भी प्रासंगिक है। संगीतकार नवीन वेगाना, रंगकर्मी मनोज कुमार, संजय कुमार ने नाटक में संगीत के महत्व के बारे में बताया। अजीज प्रेम जी से नाट्यकर्मी बृजेश जोशी ने भी नाटक की बारीकियां बताईं। डायट के प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र धपोला ने बताया कि नाटकों के अलावा पांच-पांच मिनट की नाट्यशैली भी प्रस्तुत की जाएगी। कार्यशाला में डायट प्रवक्ता डॉ. मनोज चौहान, डॉ. सीएम जोशी, डॉ. दयासागर, डॉ. बीडी पांडे, संदीप जोशी, रवि कुमार जोशी, डॉ. के एस रावत,डॉ. राजीव जोशी द्वारा जानकारियां दी जा रही हैं। कार्यशाला में 40 अध्यापक भाग ले रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments