NainitalUttarakhand
दु:खद : नैनीताल के वरिष्ठ पत्रकार अफजल फौजी की माता जी का इंतकाल, आज ही किया जाएगा सुपुर्द ए खाक

हल्द्वानी। नैनीताल के वरिष्ठ पत्रकार अफजल हुसैन फौजी की माता जी का अब से कुछ देर पहले इंतकाल हो गया। वे 84 वर्ष की थीं। वे अपने पीछे तीन बेटे और चार बेटियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गई है। उनका अंतिम संस्कार आज शाम नैनीताल के कब्रिस्तान में किया जाएगा। मिल रही जानकारी के अनुसार 84 वर्षीय मकसूदा सिदीकी आज दोपहर वाशरूम गई और इसके बाद अचानक उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई। इससे पहले की परिजन कुछ समझ पाते मकसूदा ने दो हिचकियों के साथ दुनिया को अलविदा कह दी। उनके पति मजहर हुसैन सिद्धकी का चार साल पहले इंतकाल हो गया था। क्रिएटिव न्यूज एक्सप्रेस परिवार उनकी निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता है।