HomeUttarakhandBageshwarBageshwer Breaking: युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

Bageshwer Breaking: युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः जिले के दफौट क्षेत्र में स्थित ग्राम गुरना निवासी एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd

यहां जिला अस्पताल से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम गुरना निवासी 33 वर्षीय जीवन नगरकोटी पुत्र राजेंद्र नगरकोटी को कुछ ग्रामीण गत मंगलवार रात जिला अस्पताल लाए। चिकित्सकों ने जैसे ही चेकअप किया, तो पता चला करीब आधा घंटा पहले उसकी मौत हो चुकी है। इस संदिग्ध मौत की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक का शव कब्जे में लिया। आज सुबह शव का पंचनामा भरकर पीएम कार्यवाही के लिए भेजा है। कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया है कि मामले में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है, फिर भी मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments