BageshwarUttarakhand

बागेश्वरः पेट्रोल पंपो पर औचक छापे पड़े, निकल आई कई खामियां

डीएम अनुराधा के निर्देश पर चेकिंग, पंप मालिकों में हड़कंप

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः जिले के पेट्रोल पंपों का तहसील प्रशासन ने आज औचक निरीक्षण किया, तो कई खामियां निकल आई। पंप आपरेटरों पर अर्थदंड लगाया गया। अनियमितताओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। ऐसा नहीं होने पर अग्रिम कार्रवाई होगी। प्रशासन की कार्रवाई से पंप मालिकों में दिन भर हड़कंप मचा रहा।

जिलाधिकारी अनुराधा पाल के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने गुरुवार को जिले के पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया। तेल की उपलब्धता और गुणवत्ता जांची। महिला-पुरुष प्रसाधन, स्वच्छता, पीने का पानी, हवा मशीन आदि की जांच की। मुस्योली कांडा में पर्याप्त तेल नहीं था। प्रसाधन में गंदगी पसरी मिली। पानी की व्यवस्था नहीं थी। जिस पर पंप स्वामी पर अर्थदंड आरोपित किया गया। मै. बजरंग आयल्स बैजनाथ का हाल भी असमान्य था। पुरूष-महिला प्रसाधन, पानी, हवा मशीन आदि व्यवस्थाएं सही मिली। साइन बोर्ड नहीं थे। जिस पर पंप आपरेटर को दिशा-निर्देश जारी किए। श्री ईष्टदेव फिलिंग स्टेशन द्वारसों और मैं. बजरंग फ्यूल्स आरे का आकस्मिक निरीक्षण किया। वहां भी साइन बोर्ड आदि नहीं लगे थे। पेट्रोल पंपों में उपलब्ध डीजल, पेट्रोल की जांच की और गुणवत्ता सही पाई गई।

पर्यटन सीजन पर पंप स्वामियों को ईंधन भंडारण सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए। वह प्रतिदिन जिला पूर्ति कार्यालय को स्टाक की जानकारी देंगे। पर्यटकों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर हरगिरी, गरुड़ के एसडीएम राजकुमार पांडे, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार बर्मन, पूर्ति निरीक्षक रवींद्र कुमार बिष्ट, परविंद नेगी, दीपक चंद्र, प्रकाश कांडपाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button
किचन गार्डन में जरूर लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए भी फायदेमंद Uttarakhand : 6 PCS अधिकारियों के तबादले शाहरूख खान की फिल्म डंकी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हिमाचल में वर्षा, बर्फबारी होने से बढ़ी सर्दी Uttarakhand Job : UKSSSC ने निकाली 229 पदों पर भर्ती