HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने किया आरपार की लड़ाई ऐलान

अल्मोड़ाः डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने किया आरपार की लड़ाई ऐलान

ADVERTISEMENTS

चरणबद्ध आंदोलन की रुपरेखा तय, 24 से होगा श्रीगणेश

  • बार-बार अनुरोध के बावजूद उपेक्षा से उपज रहा आक्रोश
⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः बार-बार अनुनय-विनय के बावजूद मांगों के प्रति बेरुखी एवं संगठन की उपेक्षा से खिन्न होकर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड ने चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान कर दिया है। संगठन ने मांगों की पूर्ति के लिए 23 अप्रैल 2023 तक का समय दिया है। इसके बाद 24 अप्रैल 2023 से चरणबद्ध आंदोलन का श्रीगणेश करने की घोषणा के साथ आंदोलन की रुपरेखा तय कर दी है।
ये होंगे आंदोलन के चरण

➡️ प्रथम चरण में 24 अप्रैल से संवर्ग के समस्त अधिकारी एवं फार्मासिस्ट अपनी ड्यूटी अवधि में बाहों में काला फीता बांधकर उपेक्षा का विरोध करेंगे तथा प्रत्येक जिलों के पदाधिकारी अपने क्षेत्र के विधायकों व मंत्रियों से संपर्क कर मांगों की पूर्ति के लिए स्वास्थ्य मंत्री एवं मुख्यमंत्री को पत्र लिखवाएंगे।
➡️ दूसरे चरण में 28 अप्रैल को सभी जनपद शाखाएं सीएमओ कार्यालय प्रांगण में बैठक करेंगे और धरना देंगे। साथ ही सीएमओ के माध्यम से स्वास्थ्य महानिदेशक तथा डीएम के माध्यम से चिकित्सा सचिव को ज्ञापन भेजेंगे।
➡️ तीसरे चरण में 01 मई से 06 मई तक सुबह 8 से 10 बजे तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार करेंगे और गोष्ठी व बैठकों के जरिये अपनी मांगें उठाएंगे।
➡️ 08 मई से चौथा चरण चलेगा। जिसके तहत बारी-बारी से प्रत्येक जनपद से 05-05 सदस्य निदेशालय के समक्ष क्रमिक अनशन पर बैठेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार 08 मई को नैनीताल व हरिद्धार, 09 मई को उधमसिंहनगर व चमोली, 10 मई को अल्मोड़ा व रुद्रप्रयाग, 11 मई को टिहरी व पिथौरागढ़, 12 मई को बागेश्वर व पौढ़ी तथा 13 मई को चंपावत व उत्तरकाशी जिलों के सदस्य क्रमिक अनशन पर बैठेंगे।
➡️ इसके बाद भी मांगें लंबित रहने पर पंचम चरण में 15 मई को प्रांतीय कार्यसमिति स्वास्थ्य महानिदेशालय पर एक दिनी अनशन होगा और उसी दिन बैठक कर अंतिम चरण की घोषणा कर दी जाएगी।
ये है आंदोलन की वजह

➡️ आईपीएचएस मानक में संशोधन कर चिकित्सालयों की आवश्यकता एवं वृहद कार्यदायित्वों के दृष्टिगत सभी चिकित्सा इकाईयों में फार्मासिस्टों के पदों में वृद्धि एवं इमरजेंसी ड्यूटी के लिए फार्मासिस्ट संवर्ग के पदों के सृजन हेतु समिति की आख्या उपरांत भी 04 माह व्यतीत होने पर भी शासन को प्रस्ताव नहीं भेजा गया।
➡️ फार्मासिस्ट संवर्ग के कार्मिकों के पदनाम परिवर्तन की न्यायोचित मांग का औचित्यपूर्ण प्रस्ताव शासन को नहीं भेजा गया।
➡️ पद रिक्त होने के बावजूद गत 09 माह से उप निदेशक फार्मेसी, प्रभारी अधिकारी फार्मेसी व चीफ फार्मासिस्ट के पदों पर पदोन्नति की कार्यवाही लंबित है।
➡️ संगठन के बार-बार अनुरोध के बाद भी फार्मासिस्ट संवर्ग के कार्मिकों को शासनादेश के अनुसार राजकीय सेवा में दो वर्ष पूर्ण होने पर नान्फंक्शनल वेतनमान देने एवं 10 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर प्रथम एसीपी अनुमन्य करने के लिए सभी जनपदों के आहरण-वितरण अधिकारियों को आदेश आज तक जारी नहीं किया गया।
अल्मोड़ा इकाई ने सौंपा ज्ञापन

प्रांतीय नेतृत्व के आंदोलनात्मक ऐलान के बाद डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन अल्मोड़ा ने ज्ञापन सौंपा है। संगठन के अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष डीके जोशी व जनपद मंत्री रजनीश जोशी ने अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. योगेश पुरोहित से मुलाकात की और उन्हें लंबित मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments