उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के एकादश द्विवार्षिक महाअधिवेशन में इं. सुरेश सिंह डंगवाल को संगठन का कुमाऊं मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
उक्त जानकारी देते हुए जनपद सचिव गोधन सिंह मनराल ने बताया द्विवार्षिक महाअधिवेशन का आयोजन 10 व 11 अप्रैल को हुआ, जिसमें श्री डंगवाल का निर्वाचन हुआ। इधर नव निर्वाचित इं. सुरेश सिंह डंगवाल ने कहा कि वह संगठन को सुदृढ़ बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने महासंघ के समस्त सदस्यों के हितों के प्रति प्रतिबद्धता भी जाहिर की। इधर डंगवाल के मनोनयन पर संगठन के समस्त सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।