HomeUttarakhandNainitalविद्यार्थियों ने नशाखोरी के खिलाफ लिखे नारे, दिया जागरूकता का संदेश

विद्यार्थियों ने नशाखोरी के खिलाफ लिखे नारे, दिया जागरूकता का संदेश

सीएनई रिपोर्टर बेतालघाट

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

👉 रा.महाविद्यालय बेतालघाट में स्लोगन प्रतियोगिता, मनीषा आई प्रथम

शहीद श्री खेमचन्द्र डौर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट नैनीताल में एंटी ड्रग सेल द्वारा आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने नशाखोरी के खिलाफ आकर्षक नारों का लेखन किया। प्रतियोगिता में मनीषा हाल्सी (बीए द्वितीय सेमेस्टर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

सोमवार को महाविद्यालय में एंटी ड्रग सेल द्वारा आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने काफी उत्साह से भाग लिया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्र-छात्राओं का स्लोगन लेखन हेतु रचनात्मक विकास करना एवं स्लोगन के माध्यम से नशा मुक्ति, जागरूक, प्रेरित एवं जानकारी प्रदान करना था।

छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न स्लोगन के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। संकाय समन्वयक डॉ० दीपक की अध्यक्षता में नोडल अधिकारी डॉ० तरूण कुमार आर्य द्वारा स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निर्णायक मण्डल में डॉ० दीपक, सुश्री गरिमा पाण्डेय डॉ० फरजाना अजीम शामिल थे।

निर्णायकों द्वारा विजयी प्रतिभागियों की घोषणा की गई। प्रतियोगिता में मनीषा हाल्सी (बीए द्वितीय सेमेस्टर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, रेनू (बीए द्वितीय वर्ष) द्वितीय तथा प्रशांत खुल्बे (बीए द्वितीय सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये गए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक वर्ग, कार्मिक, छात्र संघ सदस्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का संचालन डॉ० तरूण कुमार आर्य द्वारा किया गया।

आरोपियों की जमानत अर्जी अदालत ने की खारिज

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments