HomeUttarakhandAlmoraAlmora : बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 4 पर कार्रवाई

Almora : बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 4 पर कार्रवाई

45 बाहरी व्यक्तियों का हुआ वेरिफिकेशन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। जिले में बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार या बाहरी मजदूर रखने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। “ऑपरेशन क्रैक डाउन” अभियान के तहत चलाए गए सत्यापन अभियान में पुलिस ने 45 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया, जबकि दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने पर 4 लोगों के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार या मजदूर रखने पर संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोडके ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित ऑपरेशन क्रैक डाउन वेरिफिकेशन ड्राइव के अंतर्गत अपने-अपने क्षेत्रों में बाहरी मजदूरों, फड़-फेरी लगाने वालों और किरायेदारों के सत्यापन के लिए व्यापक अभियान चलाया जाए।

इसी क्रम में गत दिवस अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत और क्षेत्राधिकारी रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी कोतवाली और थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में किरायेदारों, मजदूरों, फड़-फेरी करने वालों तथा अन्य बाहरी व्यक्तियों का सघन सत्यापन अभियान चलाया।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने कुल 45 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया। वहीं आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने पर 4 व्यक्तियों के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्रैक डाउन” अभियान के तहत अब तक अल्मोड़ा पुलिस द्वारा 3239 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कराया जा चुका है, जबकि 783 लोगों के विरुद्ध दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने पर पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस की अपील
अभियान के दौरान पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को अपने मकान में किरायेदार रखने से पहले उसका पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति बिना पुलिस सत्यापन के किराए पर रहता हुआ पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की भी अपील की गई है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments