HomeUttarakhandAlmoraनगर पालिका करेगी होनहारों को सम्मानित, डीएम के कर कमलों से होंगे...

नगर पालिका करेगी होनहारों को सम्मानित, डीएम के कर कमलों से होंगे पुरस्कृत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा नगर के विद्यालयों में हाईस्कूल तथा इण्टरमीडिएट परीक्षा 2020 तथा 2021 में विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र—छात्राओं को नगर पालिका परिषद, अल्मोड़ा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डीएम द्वारा सम्मानित किया जायेगा। यह आयोजन कल 22 सितंबर को अपरान्ह 02 बजे से जीजीआईसी अल्मोड़ा में होगा।

पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी अल्मोड़ा के द्वारा कल बुधवार 22 सितम्बर, 2021 को अपरान्ह 02 बजे राजा आनन्द सिंह बालिका इण्टर कालेज अल्मोड़ा में होनहार छात्र—छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा। इस अवसर पर नगर के ख्याति प्राप्त शिक्षाविद प्रभाकर जोशी, प्रवक्ता, रानीधारा, अल्मोड़ा, उमेश चन्द्र पाण्डे, प्रधानाचार्य, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पौधार, निवासी तल्ला जोशीखोला, कपिल नयाल, प्रवक्ता, हवालबाग निवासी, खगमराकोट, द्वारा छात्र—छात्राओं को सम्बोधित किया जायेगा तथा भविष्य को संवारने के लिए उनका मार्ग दर्शन किया जायेगा।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments