आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के विद्यार्थियों ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत स्थानीय नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करने हेतु शनिवार को आर्मी स्कूल से खुखरी गेट तक 22 राजपूत बटालियन के जवानों के साथ देशभक्ति के नारे लगाते हुए और तिरंगा लिए हुए प्रभात फेरी निकाली।
इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए आर्मी स्कूल में पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता, निबन्ध लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील जोशी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।