HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा ब्रेकिंग : जंगल में रास्ता भटके 04 छात्र, पूरी रात जंगल...

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : जंगल में रास्ता भटके 04 छात्र, पूरी रात जंगल में काटी

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd

बग्वालीपोखर के जंगल में रास्ता भटकने से चार बीएससी के छात्र वहां गुम हो गए। लापता युवकों की ढूंढ—खोज में एसडीआरएफ व द्वाराहाट पुलिस ने बड़ी भूमिका का निर्वहन करते हुए रात भर चले सर्च ऑपरेशन के बाद सभी को सकुशल बरामद कर लिया है। यह सभी छात्र जंगल की आग बुझाने गए थे, लेकिन रास्ता भटकने से बाहर नहीं आ पाये। एक रात इन्हें जंगल में ही बितानी पड़ी।

SDRF TEAM

मिली जानकारी के अनुसार लोद, बग्वालीपोखर के जंगल में कमल कन्याल पुत्र उम्र 21 साल पुत्र एस कन्याल निवासी देवलचौड़, हल्द्वानी, अभय परिहार उम्र 21 साल पुत्र नन्द किशोर निवासी देवलचौड़, हल्द्वानी, राहुल पाण्डे उम्र 21 साल पुत्र अनिल पाण्डे निवासी कौसानी, अल्मोड़ा उम्र तथा राजेश राणा उम्र 22 साल पुत्र पुष्कर सिह राणा, निवासी सोमेश्वर अल्मोड़ा लोद स्थित बग्वालीपोखर के वनाग्नि बुझाने गए थे, लेकिन वापसी में रास्ता भटक जाने से वन क्षेत्र में ही फंस गए और वापस नहीं लौट सके।

जिसके बाद इनके परिजनों की ओर से द्वाराहाट पुलिस को सूचना दी गई। स्थानीय पुलिस को रात कंट्रोल रुम अल्मोड़ा से सूचना मिली की लोद, बग्वालीपोखर के जंगलों में चार युवक रास्ता भटक गये हैं। सूचना प्राप्त होने पर प्रभारी बग्वालीपोखर निखिलेश बिष्ट ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एसडीआरएफ टीम के साथ रात से सर्च अभियान शुरू कर दिया। जिसके बाद जंगल में पूरी रात कांबिंग की गई। बताया जा रह है कि यह चारों युवक एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में बीएससी के छात्र हैं।

काफी मशक्कत के बाद टीम को आज सुबह करीब 07.30 बजे सड़क मार्ग से लगभग 04 किमी की दूरी पर उदयपुर, गोलू मंदिर के जंगल में मिल गए। चारों युवकों को सकुशल बरामद कर शहर ​तक पुलिस व एसडीआएफ टीम लेकर पहुंच गई। जिसके बाद सभी ने संतोष की सांस ली। एसडीआरएफ टीम में राम सिंह, रविन्द्र, हरीश जोशी, हरपाल, बालम सिंह आदि शामिल रहे।

यह था पूरा घटनाक्रम —

बताया गया है कि यह सभी छात्र 25 अप्रैल को डीएफओ अल्मोड़ा के साथ आग बुझाने भाटकोट के जंगल गए थे। आग बुझाते वक्त एक—दूसरे से बिछड़ गये। 26 अप्रैल को यह पूरा दिन जंगल में भटकते रहे। इन्होंने अपने दोस्तों को फोन पर बताया कि वह लोग रास्ता भटक गये हैं और अंधेरा हो गया है। दोस्तों द्वारा डीसीआर अल्मोड़ा को सूचित किया गया। लड़कों ने फिर पुलिस को फोन के द्वारा अपनी लोकेशन भेजी। रात में गाइड नहीं होने से दिक्कत आई। इसलिए आज बुधवार की सुबह भाटकोट के जंगल में सर्च चला। इससे पूर्व लड़कों को बता दिया गया था कि वन्य जीव के खतरे से बचने के लिए वह जंगल में आग जलाकर ही बैठें। साथ ही लड़कों से लगातार फोन के माध्यम से संपर्क रखा गया। आज 27 अप्रैल को उदयपुर गोलज्यू मंदिर के पास यह लड़के मिले। यह चारों लड़के अल्मोड़ा में बीएससी प्रथम सेमिस्टर के छात्र हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments