HomeBreaking Newsपिथौरागढ़: छात्र संघ महासचिव ने दिया इस्तीफा, अवैध शुल्क वसूली का आरोप

पिथौरागढ़: छात्र संघ महासचिव ने दिया इस्तीफा, अवैध शुल्क वसूली का आरोप

सीएनई रिपोर्टर। कुमाऊं विश्वविद्यालय एलएसएम परिसर पिथौरागढ़ के छात्र संघ महासचिव ने मिलिट्री साइंस विभाग पर प्रेक्टिकल के दिन छात्र—छात्राओं से ब्रेकेज के नाम पर नाजायज शुल्क वसूली का आरोप लगाया है। इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उल्लेखनीय है कि छात्र संघ महासचिव मुकेश कुमार ने गत 06 मार्च 2024 को एक ज्ञापन ​कुलपति को सौंपा था। जिसमें कहा गया था कि मिलिट्री साइंस विभाग द्वारा प्रेक्टिकल के दिन छात्र—छात्राओं से ब्रेकेज के नाम पर 30—30 रुपए शुल्क की वसूली की गई।

ज्ञापन में उन्होंने 72 घंटो के भीतर कार्यवाही की मांग की थी। उन्होंने कहा कि छात्र नेताओं के आवाज उठाने पर मिलिट्री साइंस विभाग द्वारा ये आरोप लगाया जा रहा है कि प्रेक्टिकल के दिन छात्र—छात्राओं से बैकेज के नाम पर 30 रुपए लेने के मामले में आवाज उठाना गलत है। उल्टा उन पर मिलिट्री साइस विभाग की छवि को धूमिल करने के आरोप मढ़े जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अगर ये UGC की नियमानुसार प्रेक्टिकल के दिन छात्र—छात्राओं से ब्रेकेज के नाम पर रूपये लेना गलत है तो इस पर अभी तक कार्यवाही क्यों नहीं की गई। UGC की नियमानुसार प्रेक्टिकल के दिन छात्र—छात्राओं से ब्रेकेज के नाम पर वसूली गलत है।

कहा कि यह साफ-साफ अवैध वसूली है और जो भी इसमें शामिल हैं और जिसके निर्देशानुसार ये अवैध वसूली हुई है उस पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। मुकेश कुमार ने कहा कि अगर UGC की नियमानुसार प्रेक्टिकल के दिन छात्र—छात्राओं से ब्रेकेज के नाम पर रूपये लेना सही है तो वह अपने छात्रसंघ महासचिव पद से इस्तीफा देते हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments