HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: स्ट्रांग रूम व सीसीटीवी कंट्रोल रूम का लिया जायजा

Bageshwar News: स्ट्रांग रूम व सीसीटीवी कंट्रोल रूम का लिया जायजा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार ने आज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर में ईवीएम मशीन के लिए बनाये गये स्ट्रांग रूम व सीसीटीवी कंट्रोल रूम का मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिये कि ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा में किसी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जाय इसमें सभी सुरक्षा कर्मी अपनी ड्यूटी का निर्वहन मुस्तैदी के साथ करें। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम आदि व्यवस्थाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधकारी चन्द्र सिंह इमलाल, उप जिलाधिकारी बागेश्वर योगेंद्र सिंह, कपकोट प्रमोद कुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी आरसीआर्या, तहसीलदार दीपिका आर्या सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments