HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: सेवारत व पूर्व सैनिकों की समस्याएं प्राथमिकता से हल होंगी—डीएम

Bageshwar News: सेवारत व पूर्व सैनिकों की समस्याएं प्राथमिकता से हल होंगी—डीएम

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
सेवारत एवं पूर्व सैनिकों की शिकायतों का त्वरित गति से निस्तारण किया जाएगा और उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा। सैनिकों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। सभी विभागों के अधिकारी सैनिकों की शिकायतों का हर हाल में समाधान करेंगे।

ADVERTISEMENTSAd

गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी विनीत कुमार ने कहा कि सैनिक कठिन परिस्थितियों के बाजवूद देश की सुरक्षा के लिए अपना पूर्ण योगदान दते हैं। उनकी भी समस्याएं होती हैं।

जिला प्रशासन समय पर समस्याओं का समाधान करेगा। उन्होंने बताया कि छह प्रकरणों का नियमानुसार समाधान हो गया है।इंद्र सिंह पुत्र गोविंद ने शिकायत दर्ज की थी। पुराने सीएमओ कार्यालय मंडलसेरा में पेड़ों कटान करने की मांग की थी। प्रभागीय वनाधिकारी ने पेड़ों के पातन के लिए छपान आदि की कार्रवाई की है।

पेड़ों के कटान के लिए धनराशि वन निगग को जमा करनी है और पेड़ तब काटे जाएंगे। बैठक में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी जीएस बिष्ट, पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी, एसडीएम प्रमोद कुमार, जयवर्धन शर्मा, ईई लोनिवि संजय पांडे, अनिल कुमार आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments