HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा आगमन पर स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत का जबरदस्त विरोध

अल्मोड़ा आगमन पर स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत का जबरदस्त विरोध

ADVERTISEMENTS

✒️ विधायक तिवारी के नेतृत्व कांग्रेस का प्रदर्शन, दिखाए काले झंडे

🖋️ मंत्री के वाहन के आगे लेट गए मनोज तिवारी

👉 बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा

अल्मोड़ा में लचर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने करबला तिराहे में जनपद के प्रभारी मंत्री एवं स्वास्थ्य चिकित्सा मंत्री धन सिंह रावत के काफिले का विरोध किया। इस दौरान उन्हें काले झंडे भी दिखाये गये।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

विरोध प्रदर्शन में विधायक मनोज तिवारी ने स्वास्थ्य मंत्री के वाहन के आगे सड़क में लेटकर स्वास्थ्य सेवाओं में शीघ्र सुधार की मांग उठाई।

इस दौरान विधायक ने कहा कि वह लगातार प्रदेश की धामी सरकार सहित स्वास्थ्य मंत्री से अल्मोड़ा की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग कर रहे हैं। जिनमें मेडिकल कालेज का उचित संचालन, मरीजों को रेफर करने की घटना पर रोक लगाने, ब्लड बैंक की स्थापना, 108 सेवा के तहत 10 नयी एंबुलेंस मेडिकल कॉलेज से संचालन करने एवं मेडिकल कॉलेज सहित जिला और महिला चिकित्सालयों में चिकित्सकों की शीघ्र नियुक्ति की मांग शामिल है।

मनोज तिवारी ने कहा कि बार-बार आवाज उठाने के बाद भी कॊई कार्रवाई नहीं हुई। जिस कारण आज जनता के हितों के लिए विरोध प्रदर्शन करके प्रदेश की धामी सरकार को चेताया है।

नहीं सुधरी व्यवस्था तो अल्मोड़ा में नहीं घुसने दिया जाएगा : भोज

कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा की स्वास्थ्य मंत्री अभी भी अल्मोड़ा की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर नहीं हुए तो भविष्य में उग्र आंदोलन किया जायेगा। साथ ही मंत्री को अल्मोड़ा में नहीं घुसने दिया जाएगा।

घेराव कार्यक्रम में विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, पूर्व विधायक कपकोट ललित फर्स्वाण, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, दीप सिंह डांगी, जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति किशन लाल, जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस दीपक कुमार, कार्यकारी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस ललित सतवाल, अरविंद रौतेला, गौरव वर्मा, मनोज बिष्ट, हर्ष कनवाल, देवेंद्र कनवाल, पंकज कुमार, पूरन रावत, धीरज गैलाकोटी, नवीन कनवाल, बिशन सिंह, कुंदन नेगी, देव सिंह चौहान, विनोद वैष्णव, त्रिलोचन जोशी, संजय रावतत्र भूपेंद्र रावत, अनिल आर्य, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, भुवन आर्य, दीपक रावत, तारु तिवारी, अमन अंसारी, अख्तर हुसैन, दीवान सिंह, रोहित रौतेला, प्रदीप बिष्ट अमर, मदन डांगी, सुरेंद्र लाल टम्टा, मनोज वर्मा, मणि राज मटेला, दिनेश पिलख्वाल, फेमिना खान,नरेश बाराकोटी, लता तिवारी, सुनील कर्नाटक, नमित जोशी, मनोज बिष्ट, पवन मेहरा, परितोष जोशी, विक्रम बिष्ट, सूरज बानी, कामेश कुमार, राजेंद्र तिवारी, नवाज खान, संजय पांडे, अमन लटवाल, देव मिश्रा, बाल विक्रम सिंह रावत, अमित बिष्ट, तारा तिवारी, दीपा शाह, शरद चंद्र शाह, अक्षत जोशी, तारा भंडारी, आशु सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सिम कार्ड के नए नियम, उल्लंघन पर 10 लाख जुर्माना व जेल का भी प्रावधान

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments