अल्मोड़ा : तहसील वापसी की मांग को लेकर व्यापार मंडल का धरना शुरू

✒️ एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का ऐलान सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा तहसील को पूर्ववर्त मल्ला महल में स्थापित करने की मांग को लेकर नगर व्यापार…

✒️ एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का ऐलान

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

तहसील को पूर्ववर्त मल्ला महल में स्थापित करने की मांग को लेकर नगर व्यापार मंडल का यहां पुराने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना शुरू हो गया है। धरना स्थल में हुई सभा में एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया गया। व्यापारियों ने मांग को लेकर नारे भी लगाए।

पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत नगर व्यापार मंडल के आह्वान पर तमाम व्यापारी व नागरिक यहां पुरानी कलेक्ट्रेट में एकत्रित हुए और धरने पर बैठ गये। इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि जनता की राय लिए बगैर ही तहसील को नगर से 08 किमी दूर स्थापित कर दिया गया है। जिससे व्यापारियों व आम नागरिकों में जबरदस्त असंतोष है। तहसील व अन्य जनता के कार्यालय शहर के बीचोंबीच ही रहने चाहिए। इसको लेकर व्यापार मंडल हस्ताक्षर अभियान भी चलाए हुए है।

पुरानी तहसील (मल्ला महल) में हुए धरना-प्रदर्शन में नगर व्यापर मंडल अध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रतेश पांडे, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, महासचिव मयंक बिष्ट, उपसचिव राहुल बिष्ट, अमन नज्जौन, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, गीता मेहरा, दीपक शाह, आनंद अधिकारी, नवीन चंद्र आर्या, दुर्गा प्रसाद, सलमान अंसारी, दीप सिंह डांगी, शहजाद कश्मीरी, रेडक्रास के जिलाध्यक्ष मनोज सनवाल, दीप लोहनी, पवन साह, विनय किरोला, आशीष वर्मा, गिरीश उप्रेती, हिमांशु कांडपाल, लवेंद्र कुमार गुरूरानी, दीपक जोशी, गोपाल सिंह चम्याल, सरशाद अहमद, तरुण जोशी, गोलू, कमलेश कुमार, नरेंद्र कुमार, हरीश चंद्र जोशी, दिनेश रावत, सार्थक साह, अजीम अंसारी, मयंक पंत, मनोज कुमार वर्मा, अजय वर्मा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *