HomeUttarakhandAlmoraहिदायत: पालतू पशु बाजार में छोड़े तो सख्त कार्रवाई होगी

हिदायत: पालतू पशु बाजार में छोड़े तो सख्त कार्रवाई होगी

ADVERTISEMENTS

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

—पालिका ने अपील के साथ दी दो टूक चेतावनी
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा नगर में खुले छोड़े जा रहे पालतू पशुओं को लेकर जनसुविधा में बड़ा खलल पड़ रहा है। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने इस पर गंभीरता से संज्ञान लिया है। उन्होंने लोगों से पालतू पशुओं को खुला नहीं छोड़ने की अपील करते हुए स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि अब ऐसा पाया जाता है, तो संबंधित पशु के स्वामी के खिलाफ पालिका सख्त कार्रवाई अमल में लाएगी।

नगर पालिका अल्मोड़ा की सीमा अंतर्गत प्राय: देखने में आ रहा है कि लोगों द्वारा अपने पालतू जानवर खुले छोड़े जा रहे हैं और ये पालतू गाय, बछिया, कुत्ते बाजार व नगर के मुख्य मार्गों में विचरण कर राहगीरों के लिए समस्या पैदा कर रहे हैं और दुकानों व सड़कों में व्यवधान डाल रहे हैं। पालिकाध्यक्ष ने लोगों से एक बार फिर अपील की है कि कोई भी नगरवासी अपने पालतू जानवरों को बाजार या पालिका के मार्गों में ना छोड़े। उन्होंने कहा है ​कि यदि इस अपील पर गौर नहीं किया गया और इसके बाद भी किसी व्यक्ति द्वारा अपने पालतू जानवर को बाजार क्षेत्र, सड़कों या मार्गों पर छोड़ा जाता है और ऐसा पाया जाता है, तो नगरपालिका कठोर कार्यवाही संबंधित के खिलाफ करेगी। जिसकी पूरी जिम्मेदारी पशु के स्वामी की होगी।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments