HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: मतगणना से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय पर सुदृढ़ करें: तोमर

अल्मोड़ा: मतगणना से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय पर सुदृढ़ करें: तोमर

✍️ डीएम व एसएसपी ने लिया मतगणना की व्यवस्थाओं का जायजा

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: आगामी 4 जून 2024 को लोकसभा चुनाव की मतगणना की व्यवस्थाओं का जायजा लेने आज जिलाधिकारी विनीत तोमर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, सीडीओ आकांक्षा कोंडे व एडीएम चंद्र सिंह मर्तोलिया फलसीमा स्थित मतगणना केंद्र आईटीआई परिसर में पहुंचे।

जहां उन्होंने मतगणना संबंधी व्यवस्थाओं को देखा एवं संबंधित नोडल अधिकारियों को समय से व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि यथासयम मतगणना टेबल, एआरओ के बैठने की व्यवस्था, बिजली व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे एवं आवश्यक उपकरण स्थापित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं के मोबाइल फोन रखने, उपस्थिति, सुरक्षा संबंधी कार्यों को भी समय से व्यवस्थित कर लिया जाए। इस मौके पर एसडीएम सदर जयवर्धन शर्मा समेत अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments