HomeBreaking Newsपुलिस ने निकाल दी जज के बेटे की हेकड़ी, मजिस्ट्रेट लिखी कार...

पुलिस ने निकाल दी जज के बेटे की हेकड़ी, मजिस्ट्रेट लिखी कार सीज

ऋषिकेश। मजिस्ट्रेट लिखी कार में जज का बेटा अपने दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। उसके साथी कार का सनरूफ खोल हुड़दंग मचा रहे थे। जब पुलिस ने रोका तो बेटा अपने जज पिता का रौब दिखाने लगा। जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कार को सीज कर दिया।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

दरअसल, आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के एक जज की कार में उनका बेटा अपने दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। मंगलवार दोपहर भद्रकाली के समीप कार में सवार युवक सनरूफ से बाहर निकालकर शोर मचा रहे थे। उनके द्वारा हुड़दंग करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था।

महंगा पड़ा जज पिता का रौब दिखाना

जब भद्रकाली चौकी पुलिस ने युवकों को रोका तो कार में सवार युवक सौरभ पुत्र अखिलेश निवासी गरवाल आजमगढ़ यूपी ने स्वयं को जज का बेटा बताते हुए पुलिस पर रौब दिखाने का प्रयास किया।

थाना मुनि की रेती के प्रभारी निरीक्षक के रितेश शाह के अनुसार यातायात नियमों के उल्लंघन करने के आरोप में वाहन को सीज कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments