HomeUttarakhandAlmoraराज्य आंदोलनकारियों को मौजूदा सरकार में नहीं मिल रहा यथोचित सम्मान

राज्य आंदोलनकारियों को मौजूदा सरकार में नहीं मिल रहा यथोचित सम्मान

👉 पूर्व सीएम एनडी तिवारी के कार्यकाल को करें याद

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव तथा पूर्व दर्ज़ा राज्य मंत्री एडवोकेट केवल सती ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियो को जितना मान सम्मान व उनके लिए कार्य पूर्व मुख्यमंत्री स्व नारायण दत्त तिवारी ने अपने कार्यकाल में किया उतना आज तक किसी भी मुख्यमंत्री ने नहीं किया।

सती ने कहा कि एनडी तिवारी ने ही राज्य आंदोलन कारियो को उनकी योग्यता के अनुसार उन्हें नौकरी दी तथा जिन्हें नौकरी नहीं मिल पाई उनके एक आश्रित को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण भी दिया। जिससे अनेक राज्य आन्दोलन कारियो को उसका लाभ मिला। राज्य आंदेालन कारियो को उत्तराखंड परिवहन में एक सहवर्ती के साथ नि:शुल्क बस सेवा का भी लाभ दिया गया, लेकिन आज नाहि राज्य आंदोलन कारियों को क्षैतिज आरक्षण का लाभ दिया जाता है और नाहि सहवर्ती सीट का लाभ दिया जाता है।

सती ने कहा कि ये दुर्भाग्य है कि राज्य आंदोलन कारियो का क्षैतिज आरक्षण पुनः लागू करने के लिए किसी भी सरकार ने आज तक कोई भी ठोस कदम नहीं उठाए जबकि अनेक बार इसे लागू करने हेतु आन्दोलन भी हुए हैं। सती ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आन्दोलन कारियो कि ये भी सपना था कि उत्तराखंड प्रदेश की स्थाई राजधानी गैरसैंण बने लेकिन उनका यह सपना भी आज तक अधूरा है। सती ने कहा कि जिनके बलिदान व संघर्ष से ये राज्य बना आज वे ही लोग अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments