HomeAccidentBig Breaking, Almora : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी...

Big Breaking, Almora : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यहां अल्मोड़ा—शेराघाट मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक चालक ने युवक को कुचलने के बाद मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा जमराडी बैंड के पास घटित हुआ है। मृतक अल्मोड़ा पोखरखाली निवासी बताया जा रहा है। मृतक की बुलेट बाइक संख्या यूके 01/9924 में आर्मी लिखा हुआ है। मृतक के नाम से एक पहचान पत्र मिला है, जिसमें उसका नाम भुवन पांडे लिखा हुआ है। हालांकि यह पता चल नहीं पाया कि यह आईडी उसी की है। अलबत्ता यह राजस्व क्षेत्र का मामला है, अतएव राजस्व पुलिस के पहुंचने व जांच पूरी होने का इंतजार किया जा रहा है।। समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में विस्तृत विवरण नहीं मिल पाया है।

इधर दुर्घटना को अंजाम देकर भाग रहे ट्रक चालक को ग्रामीणों ने 10 किमी आगे दबोच लिया। चालक का नाम सुरेश कार्की पुत्र चतुर सिंह कार्की निवासी हल्द्वानी बताया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार वह शराब के नशे में है। इधर ग्रामीणों का कहना है कि राजस्व क्षेत्र का मामला होने के कारण यहां अपराधी बेखौफ रहते हैं। बड़ी दुर्घटनाओं व घटना होने के बावजूद पुलिस क्षेत्र नहीं होने का खामियाजा यहां के लोगों को भुगतना पड़ता है। ग्रामीण लंबे समय से यहां पुलिस चौकी की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments