बुरी ख़बर : माउंट त्रिशूल फतह को निकले 05 पर्वतारोही अब भी लापता

10 लापता हुए थे, 05 को ढूंढा गया, लेकिन 05 का कुछ पता नहीं युद्ध स्तर पर खोजबीन जारी सीएनई रिपोर्टर एक चिंता में डालने…

  • 10 लापता हुए थे, 05 को ढूंढा गया, लेकिन 05 का कुछ पता नहीं
  • युद्ध स्तर पर खोजबीन जारी

सीएनई रिपोर्टर

एक चिंता में डालने वाली ख़बर आई है। यहां माउंट त्रिशूल पर्वत फतह करने गये नौसेना के पर्वतारोही की दल में से 05 लोग लापता हो गये हैं। जिनकी तलाश युद्ध स्तर पर जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार नौ सेना का यह दल एक भयानक एवलॉन्च की चपेट में आ गया। यह दल 03 सितंबर, 2021 को मुंबई से चला था। इस टीम में से 10 पर्वतारोही लापता हो गये थे, जिनमें से 05 को तो ढूंढ लिया गया, लेकिन आधे अब भी लापता हैं।

बताया जा रहा है कि नेहरू पर्वतरोहण संस्थान से रेस्क्यू टीम प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट के नेतृत्व में चमोली जनपद से त्रिशूल चोटी के लिए रवाना हो चुकी है। यह दल चमोली के घाट से चला था। दो सप्ताह पूर्व इन्होंने यात्रा शुरू की थी। घाट क्षेत्र से नौसेना के पर्वतारोहियों का यह दल माउंट त्रिशूल फतह का मिशन लेकर निकला था। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने बताया यह घटना शुक्रवार सुबह 05 बजे के करीब हुई है।

ज्ञात रहे कि यह चोटी 7,120 मीटर ऊंची है। त्रिशूल चोटी को फतह करने का सपना बहुत से पर्वतारोही देखते हैं, लेकिन हर कोई इसे फतह नहीं कर पाता। अकसर खराब मौसम और होने वाले हिमस्खलन पर्वतारोहियों के रास्तों में रूकावट पैदा कर दिया करते हैं। अपडेट यह है कि भारतीय सेना, एयर फोर्स और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की ग्राउंड टीम और हेलीकॉप्टरों द्वारा लापता पर्वतारोही की खोज में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *