HomeUttarakhandDehradunबड़ी खबर: कुछ ही देर में अपने पैतृक गांव पौड़ी पंचूर पहुंच...

बड़ी खबर: कुछ ही देर में अपने पैतृक गांव पौड़ी पंचूर पहुंच जाएंगे योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद बिष्ट

यमकेश्वर (पौड़ी)। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट कुछ ही देर में अपने पैतृक गांव पहुंच जाएंगे। उन्हें एयर एंबुलैंस से यमकेश्वर ब्लॉक के पंचूर गांव में लाया जाएगा। उनकी लिवर संबंधित बीमारी की वजह से पिछले एक मा​ह से उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। कल हालत गंभीर हो जाने की वजह से भाजपा के कुछ नेताओं ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की खबर जारी कर दी थी। उनके बेटे मेजर शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने उन्हें घर लाए जाने की खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि उनके पिता लाइफ सपोर्टिंग सिस्टम पर हैं। बिष्ट के घर पहुंचने की खबर के बाद यमकेश्वर के उनके गांव में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर गांव में किसी भी व्यक्ति को उनसे नहीं मिलने दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments