HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : ओह! तो यह वजह थी "ठेके वाली गली'' की...

ब्रेकिंग न्यूज : ओह! तो यह वजह थी “ठेके वाली गली” की एक ही बिल्डिंग में 41 कोरोना पाजिटिव पाए जाने की

नई दिल्ली। दक्षिण पश्चिमी दिल्ली की कापसहेड़ा इलाके की ‘ठेके वाली गली’ में एक ही बिल्डिंग में पाए गए 41 कोरोना मरीजों के पीछे कहीं ना कहीं घनी आबादी को जिम्मेदार बताया जा रहा है। यहां कल ही 41 मरीजों के कोरोना पाजिटिव पाए जाने की पुष्टि हुई है।
दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के डीएम राहुल सिंह ने रविवार को कहा कि एक ही बिल्डिंग में जो 41 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, वह सभी एक ही टॉयलेट का इस्तेमाल कर रहे थे। दरअसल, घनी आबादी वाले इस इलाके में छोटे- छोटे मकान हैं, जिसमें काफी संख्या में लोग रहते हैं।
डीएम के मुताबिक जिस बिल्डिंग में 41 कोरोना मरीज पाए गए हैं, वहां करीब 200 लोग रहते हैं। छोटे मकान और घनी आबादी की वजह से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न के बराबर था। उन्होंने यह भी कहा कि जो 41 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, उनका आज फिर टेस्ट होगा। इसके अलावा कापसहेड़ा इलाके में और कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने का भी अंदेशा है।

🚨 ALMORA SPECIAL
✈️ अल्मोड़ा के रवि टम्टा की
‘उड़ने वाली कार’ आखिर कैसी है?
चीन-जापान की Flying Cars की दुनिया में SKYNeX कहां खड़ी है? 👇 खुद देखिए इसकी उड़ान
▶️ वीडियो देखिए और बताइए—
क्या भविष्य की उड़ान अल्मोड़ा से शुरू हो सकती है?
पूरा समाचार पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें 👇
ADVERTISEMENTS

क्या है पूरा मामला, जानने के लिए इस लिंक को क्लिक करें…


ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments