HomeUttarakhandAlmoraअनुकरणीय : अल्मोड़ा में सच्ची जन सेवा की बड़ी मिसाल बनी राष्ट्रीय...

अनुकरणीय : अल्मोड़ा में सच्ची जन सेवा की बड़ी मिसाल बनी राष्ट्रीय जन सेवा समिति

ADVERTISEMENTS

गरीब—जरूरतमंदों की लगातार नि:स्वार्थ सेवा, लॉकडाउन में राशन, सेनेटाइजर, मास्क वितरण

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

अल्मोड़ा। कोविड—19 के खिलाफ जहां शासन—प्रशासन सहित तमाम लोग जंग लड़ रहे हैं, वहीं राष्ट्रीय जन सेवा समिति भी जरूरतमंदों की मदद का अपना उत्तरदायित्व बखूबी निभा रही है। लॉकडाउन के दौरान राशन आदि की व्यवस्था से लेकर जीवन की अंतिम यात्रा के लिए स्वर्ग वाहन तक की व्यवस्था समिति द्वारा की जाती है।
समिति द्वारा जिस तरह से लगातार अलग—अलग राहत कैंपों, प्रमुख सड़क मार्गों, विभिन्न मोहल्लों आदि में जाकर गरीब लोगों को राशन, सेनेटाइजर, मास्क आदि का वितरण किया जा रहा है। वह नि:संदेह अत्यंत सराहनीय है। इस कार्य में समिति की अध्यक्ष पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी व महासचिव प्रकाश रावत लगातार जुटे हुए हैं। श्रीमती जोशी ने बताया कि उन्होंने अपने पूर्वी पोखरखाली स्थित आवास पर भी राशन व अन्य जरूरत सामग्री का वितरण जरूरतमंदों को किया। इसके अलावा अल्मोड़ा नगर क्षेत्र के अलावा आस—पास के ग्रामीण इलाकों से भी उन्हें लगातार मदद को फोन आ रहे हैं। यदि कोई व्यक्ति किसी कारण से आ पाने में असमर्थ है तो उसके निवास पर जाकर मदद पहुंचा दी जा रही है।

अल्मोड़ा जनपद की ख़बरों के लिए ज्वाइन करें हमारा व्हट्सअप ग्रुप, करें क्लिक —

https://chat.whatsapp.com/IVFF8XtuMIKIrouBivKKAE

महासचिव प्रकाश रावत ने बताया कि राष्ट्रीय जन सेवा समिति समाज हित के कार्यों को करने के लिए कृतसंकल्प है। यह समिति विगत 17 सालों से गरीबों के काम कर रही है औऱ 4 साल से शव वाहन भी चला रही है। इस शव वाहन के माध्यम से अब तक 1200 दाह संस्कार संपन्न हो चुके हैं। यहां तक कि गरीब व असहाय लोगों के लिए शव वाहन की व्यवस्था नि:शुल्क है, ​बल्कि अंतिम संस्कार तक समिति अपने खर्चे पर कराती है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments