HomeUttarakhandUdham Singh Nagarसितारगंज ब्रेकिंग : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 140 पेटी अंग्रेजी शराब...

सितारगंज ब्रेकिंग : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 140 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

ADVERTISEMENTS

रुद्रपुर/सितारगंज। उधम सिंह नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, पुलिस ने देवनगर चौराहे के पास से ट्रैक्टर-ट्राली से 140 पेटी अंग्रेजी अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की है।

विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत जिले में अवैध शराब की तस्करी पर रोक लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के तहत शक्तिफार्म व कोतवाली सितारगंज पुलिस ने संयुक्त चेकिंग अभियान में शुक्रवार की मध्यरात्रि देवनगर चौराहे पर स्वराज 855 FE ट्रैक्टर-ट्राली रजि. संख्या UK18CA3393 से 140 पेटी अंग्रेजी शराब मार्का SR’s BIG HEAT Deluxe Whisky बरामद की।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

Haldwani : यहां बर्फबारी का आनंद लेकर लौट रहे पर्यटकों की कार खाई में गिरी, पांच घायल

ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया, उपरोक्त संबंध में कोतवाली सितारगंज में मु.अ.सं. 53/2022 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम में कृष्ण कुमार (प्रभारी FST टीम A शक्तिफार्म), उ.नि. संजीत कुमार, प्रभारी चौकी शक्तिफार्म, उ.नि. चंदन सिंह बिष्ट, प्रभारी चौकी सिसौना, उ.नि. संजय बोरा थाना सितारगंज, कानि. 39 भारत भूषण थाना सितारगंज, कानि. 1048 नरेंद्र पाठक थाना सितारगंज, कानि. 1011 नरेंद्र यादव थाना सितारगंज, कानि. 738 मोहित वर्मा, हो.गा. गणेश सिंह, कैमरा मेन त्रिलोकी चन्द, चालक हिम्मत सिंह शामिल रहे।

अल्मोड़ा—रानीखेत : कृपालु हुए सूर्य देवता, दोपहर से खिल आई धूप

Almora : मुश्किल वक्त, SDRF सख्त ! बेहद कठिन हालातों में रेस्क्यू अभियान, पढ़िये पूरी ख़बर

Weather Alert, UK : मौसम विभाग ने इन जनपदों के लिए जारी किया अलर्ट, पढ़िये मौसम का लेटस्ट पूर्वानुमान

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments