HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : दशहरा महोत्सव का समापन, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने किया...

अल्मोड़ा : दशहरा महोत्सव का समापन, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने किया दो राक्षसों का दहन, प्रदान की पारितोष राशि

  • इतिहास में पहली बार किसी महिला के हाथों हुआ पुतलों का दहन
  • पूर्व पालिकाध्यक्ष स्व. विजय जोशी की याद में पारितोष राशि का वितरण

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक विजयादशमी के पर्व का गत देर रात्रि समापन रावण परिवार के सभी पुतलों के दहन के साथ हुआ। पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने राक्षसों के पुतलों का दहन किया और समस्त पुतला निर्माण ​समितियों के उत्सावर्धन के लिए उन्हें पुरस्कार स्वरूप नगद धनराशि भी प्रदान की। खास बात यह रही कि अल्मोड़ा के इतिहास में पहली बार किसी महिला पूर्व पालिकाध्यक्ष ने पुतलों का दहन किया है।

दशहरा महोत्सव के स्टेडियम में हुए समापन कार्यक्रम के दौरान शोभा जोशी ने पूर्व पालिकाध्यक्ष स्व. विजय जोशी की स्मृति में प्रत्येक पुतला निर्माण समिति के अध्यक्षों को उनके उत्सावर्धन के लिए नगद धनराशि भी प्रदान की। इस अवसर पर श्रीमती जोशी ने दो रक्षसों के पुतलों का दहन भी किया। बताया जा रहा है कि अल्मोड़ा के इतिहास में पहली बार किसी महिला ने दशहरा महोत्सव के दौरान पुतलों का दहन किया है। श्रीमती जोशी ने कहा कि पुतला निर्माण से जुड़े लोगों का प्रयास नि:संदेह अत्यंत सराहनीय है। यह वह लोग हैं जो नगर की ऐतिहासिक परंपरा को जीवित रखने में बड़ा योगदान दे रहे हैं। इधर इस मौके पर मौजूद प्रतिष्ठि व्यवसायी व समाजसेवी प्रकाश रावत ने कहा कि भविष्य में पुतला निर्माण समितियों को और बेहतर धनराशि प्रदान की जायेगी। उन्होंने कहा वह पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शोभा जोशी का इस सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद देते हैं और आशा करते हैं कि भविष्य में वह सभी लोगों का इसी प्रकार उत्साहवर्धन करती रहेंगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments