HomeBreaking Newsबिग ब्रेकिंग : रायपुर रेलवे स्टेशन में विस्फोट, छह जवान घायल, एक...

बिग ब्रेकिंग : रायपुर रेलवे स्टेशन में विस्फोट, छह जवान घायल, एक गम्भीर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

छत्तीसगढ़ के रायपुर रायपुर रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन में हुए विस्फोट से 06 सीआरपीएफ के जवान घायल हो गये हैं। यह ट्रेन जम्मू जा रही थी। मौके पर सीआरपीएफ एवं प्रशासन के आला अधिकारी पहुंच चुके हैं। ​

मिली जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ की 211वीं बटालियन के जवानों को लेकर ट्रेन रायपुर से जम्मू जाने की तैयारी में थी। इसी दौरान ट्रेन की एक बोगी से दूसरे बोगी में इग्नाइटर सेट को शिफ्ट किया जा रहा था तभी उसमें विस्फोट हुआ। गंभीर रूप से घायल एक हवलदार को नारायणा अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि बाकी पांच अन्य जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू के लिए रवाना कर दिया गया। ट्रेन जवानों को लेकर जम्मू के लिए रवाना हो गई है। बताया जा रहा है कि यह ब्लॉस्ट सुबह 6 बजे हुआ। अधिकारियों के मुताबिक यह विस्फोट एक कारतूस बॉक्स में रखे ग्रेनेड में उस वक्त हुआ, जब वह ट्रेन की बोगी ​में शिफ्ट किया जा रहा था।

इधर रायपुर रेलवे पीआओ शिव प्रसाद ने बताया कि यह विस्फोट ट्रेन के टॉयलेट के पास हुआ। घायल जवानों में चवन विकास लक्ष्मण, रमेश लाल, रविन्द्र कर, सुशल व दिनेश कुमार पैकरा शामिल हैं। इनमें से विकास को गम्भीर चोट आई है। उन्हें उपचार के लिए श्री नारायण अस्पताल देवेंद्र नगर भर्ती किया गया है। बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments