HomeBreaking Newsहिमाचल ब्रेकिंग : एचआरटीसी की बस से शिमला पुलिस ने पकड़ी पौने...

हिमाचल ब्रेकिंग : एचआरटीसी की बस से शिमला पुलिस ने पकड़ी पौने सात किलो से ज्यादा अफीम, नेपाली मूल का व्यक्ति गिरफ्तार

शिमला। एचआरटीसी की बस से शिमला पुलिस ने अफीम की बड़ही खेप पकड़ी हैं। पुलिस ने अफीम के साथ नेपाली मूल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वह अपने बैग में 6 किलो 855 ग्राम अफीम लेकर सफर कर रहा था। पुलिस ने जब बस को तलाशी के लिए रोका तो वह घबरा गया, इसके बाद पुलिस ने उसके बैग से यह अफीम जब्त की। मामला शोघी क्षेत्र का है। आज सुबह चार बजे पुलिस ने यह कार्रावाई की। पकड़ा गया व्यक्ति किन्नौर जिले के शीत मरूस्थल पूह के स्पीलो क्षेत्र में रह रहा था। उका नाम भगत बहादुर बताया गया है। आज सुबह चार बजे शोघी में पुलिस ने बसों का तलाशी अभियान छेड़ रखा था। बस संख्या एचपी 35ए 2998 की तलाशी के दौरान भगत बहादुर से यह अफीम बरामद हुई। एसपी शिमला मोहित चावला ने बताया कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Advertisement

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments