रजत जोशी हल्द्वानी। हल्द्वानी में स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वैक्सीनेशन के लिए कमर कसनी शुरू कर दी है। सीएमओ डा. भगीरथी जोशी का कहना है कि सरकारी दिशा निर्देशों के अनुरूप कोरोना वैक्सीन को लोगों को लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तयारियां कर ली हैं। वैक्सीनेशन के लिए ड्राइ रन भी कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के लिए सरकार की ओर से मिलने वाली गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सबसे पहले वैक्सीन स्वास्थ्यकर्मियों को दी जाएगी। कुछ खास नियमावली के साथ ही इस वैक्सीन को उपयोग में लाया जाएगा।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket
Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें