अंकित हत्याकांड : नौकर-नौकरानी ने बताई हत्या में शामिल होने की वजह

0
हल्द्वानी : नौकर-नौकरानी ने बताई अंकित की हत्या में शामिल होने की वजह
अंकित चौहान हत्याकांड में शामिल पति-पत्नी गिरफ्तार

हल्द्वानी समाचार | अंकित चौहान हत्याकांड में शामिल माही उर्फ डॉली के नौकर-नौकरानी (पति-पत्नी) को नैनीताल पुलिस टीम ने मालदा पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों फरार चल नौकर-नौकरानी पर एसएसपी नैनीताल ने 50-50 हजार का ईनाम घोषित किया था। अब तक पुलिस ने अंकित चौहान हत्याकांड के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


ADVERTISEMENTS

अंकित चौहान हत्याकांड में अंकित की प्रेमिका माही उर्फ डॉली और उसका प्रेमी दीप कांडपाल वह माही के नौकर-नौकरानी (पति-पत्नी) राम अवतार पत्नी उषा देवी और एक सपेरा रमेश नाथ शामिल था। पुलिस की गिरफ्त में सबसे पहले 18 जुलाई को सपेरा रमेश नाथ हत्थे चढ़ा फिर 23 जुलाई को पुलिस ने माही उर्फ डॉली व दीप कांडपाल को पुलिस ने रूद्रपुर से गिरफ्तार किया जबकि नौकर-नौकरानी (पति-पत्नी) राम अवतार पत्नी उषा देवी को पुलिस व एसओजी टीम ने 24 जुलाई को मालदा पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया।

हल्द्वानी के व्यापारी अंकित चौहान (31 साल) की लाश 15 जुलाई 2023 को तीनपानी रेलवे क्रासिंग के पास से अपनी ही कार की पिछली सीट पर मिली थी। आगे पढ़ें…

पति-पत्नी ने बताई हत्या में शामिल होने की वजह

गिरफ्तार हुए नौकर-नौकरानी (पति-पत्नी) राम अवतार पत्नी उषा देवी ने बताया गया कि उनका लगभग 2 वर्ष पूर्व से माही उर्फ डॉली आर्या से परिचय है इस दौरान माही के कहने पर उषा उसके घर में झाड़ू पोछा व खाना बनाने का काम करने लगी उषा और माही को शराब पीने की आदत थी इस कारण दोनों साथ में बैठकर शराब भी पीते थे तथा कभी–कभी माही उषा के झोपड़ी में चली जाती थी जिस बात से अंकित बहुत चिड़ता था।

उषा अपने पति के साथ हाल निवासी आदर्श नर्सरी अर्जुनपुर के पास ग्राम हरिपुर शिवदत्त के पास देशी कॉलोनी हल्द्वानी में जमीन में झोपड़ी बनाकर रहती थी लगभग 6-7 माह पूर्व उषा के खेत के मालिक को अंकित द्वारा यह कहकर बरगलाया कि यह बंगालन है तथा जादू टोना कर सकती है इस संबंध में उषा से जमीन खाली करवा दी।

इस बात से राम अवतार और उषा देवी दोनों अकिंत से रंजिस रखने लगे और माही द्वारा जब अपना प्लान बताया गया तो दोनों आसानी से उसमें शामिल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों पीलीभीत होते हुए ग्राम हरिपुर गोपी थाना रतुवा जिला मालदा पश्चिम बंगाल चले गये जहां वह छुपकर रहने लगे थे जिन्हें पुलिस व एसओजी टीम ने 24 जुलाई मालदा में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। जहां से मा.न्याया. के समक्ष प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमाण्ड पर दोनों को हल्द्वानी लाया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त :-

1- राम अवतार उर्फ राम औतार पुत्र लाला राम निवासी हैदरगंज निजामदाण्डी पीलीभीत उ.प्र. हाल आदर्श नर्सरी अर्जुनपुर के पास ग्राम हरिपुर शिवदत्त के पास देशी कॉलोनी हल्द्वानी जनपद नैनीताल।

2- उषा देवी पत्नी राम अवतार निवासी हैदरगंज निजामदाण्डी पीलीभीत उ.प्र. हाल आदर्श नर्सरी अर्जुनपुर बरेली रोड हल्द्वानी जनपद नैनीताल।

पुलिस टीम में

1- उनि. जगदीप सिंह नेगी – चौकी प्रभारी मंगल पड़ाव

  1. म.उ.नि. बबीता – कोतवाली हल्द्वानी
  2. म.कानि. ममता कम्बोज – कोतवाली हल्द्वानी

एसओजी टीम में

1- राजवीर सिंह नेगी – प्रभारी एसओजी नैनीताल
2- हे.कानि. त्रिलोक रौतेला
3- कानि. भानू प्रताप सिंह
4- कानि. अनिल गिरी
5- कानि. अशोक रावत –एसओजी

घटना से जुड़ी पूर्व प्रकाशित खबरें…

उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बंपर तबादले CLICK NOW
Whatsapp Group Join Now CLICK NOW
ADVERTISEMENTS