HomeBreaking Newsअंकित चौहान हत्याकांड : विषकन्या माही उर्फ डॉली गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

अंकित चौहान हत्याकांड : विषकन्या माही उर्फ डॉली गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
📌 होटल व्यवसायी अंकित चौहान की हत्यारोपी डॉली साथियों संग चढ़ी पुलिस के हत्थे

Ankit Chauhan Murder Case : गत 15 जुलाई, 2023 को हल्द्वानी में हुए व्यापारी अंकित चौहान हत्या की मुख्य आरोपी जहरीली विष कन्या माही ऊर्फ डॉली साथियों संग गिरफ्तार कर ली गई है। अंकित चौहान की इस गर्लफ्रेंड ने जहरीले सर्प किंग कोबरा से कटवाकर अपने बॉयफ्रेंड की जान ले ली थी। पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल नीलेश आनंद भरणे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट ने इस संबंध में प्रेस वार्ता की।

ADVERTISEMENTSAd
प्रेमिका माही उर्फ डौली

किंग कोबरा सांप से कटवा हुई थी हत्या, घटना का संक्षिप्त विवरण :

हल्द्वानी के व्यापारी अंकित चौहान (31 साल) की लाश 15 जुलाईख् 2023 को बरामद हुई। शनिवार के रोज सुबह के समय तीनपानी रेलवे क्रासिंग के पास वह अपनी ही कार की पिछली सीट पर मृत मिले थे। अंकित हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल के छठ पूजा स्थल के पास स्थित रामबाग कॉलोनी के रहने वाले थे। उनकी प्रेमिका माही उर्फ डौली (डॉली) पर अंकित की निर्मम हत्या का आरोप है। पुलिस के अनुसार डॉली ने अपने दोस्त दीप कांडपाल, नौकर राम अवतार, उसकी पत्नी उषा और एक सपेरे रमेश नाथ के साथ मिलकर अंकित चौहान की किंग कोबरा सांप से कटवाकर हत्या कर दी थी। इस मामले में 18 जुलाई को पुलिस ने सपेरे रमेश नाथ को गिरफ्तार कर लिया था। सपेरे ने ही पूरे राज खोले थे।

IG Nilesh Anand Bharne Press Conference. रविवार दोपहर पुलिस बहुउदेशीय भवन हल्द्वानी के सभागार में प्रेस वार्ता करके हल्द्वानी के बहुचर्चित होटल व्यवसायी अंकित चौहान की हत्याकांड की जानकारी दी गई। आरोपी माही उर्फ डॉली को साथियों के साथ गिरफ्तारी के बारे में आईजी नीलेश आनंद भरणे ने पूरी कहानी बताई। आगे पढ़ें…

अंकित चौहान हत्याकांड में प्रेमिका माही समेत चार पर 25-25 हजार का इनाम
प्रेमिका माही उर्फ डौली

पुलिस पूछताछ में यह हुआ खुलासा, माही ने खोले राज

माही ऊर्फ डॉली ने बताया कि हत्याकांड को अंजाम दे वह बरेली से दिल्ली भागे थे। जहां वह कई महंगे होटलों में रुके। इसके बाद वहां से कोर्ट में सरेंडर होने के लिए हल्द्वानी आ रहे थे। इसी बीच पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। कहा कि उसने अंकित को बीयर पीने के लिए बुलाया था। जिसके बाद अंकित घर पहुंचा तो वह भीगा था।

बारिश में भीगने से वह माही के बेड पर कंबल ओढ़कर लेट गया। तभी चारों ने उसे दबा दिया और सपेरे ने साप से उसकी जींस ऊपर कर कटवा दिया। इसके बाद दबोच लिया। अंकित को सपेरे ने सांप से पांव में कटवाया, वह तड़पने लगा। इस बीच उसे दूसरी बार फिर कटवाया। जिसके बाद अंकित की मौत हो गई। इसके बाद राम अवतार और दीप कांडपाल गाड़ी लेकर लाश को ठिकाने लगाने के लिए जगह खोजने गए। इसके बाद अंकित की लाश को कार में डालकर भुजियाघाट की ओर ले गए। वहां मौका न मिलने से वह वापस लौट आए और तीनपानी बाएपास के कार में छोड़कर चले गए। फिलहाल अंकित हत्याकांड में नौकर और नौकरानी फरार चल रहे है। आगे पढ़ें…

प्रेमिका माही उर्फ डौली

माही के रास्ते में आ रहा था अंकित इसलिए लगा दिया ठिकाने

पुलिस के समक्ष माही ने यह भी बताया कि वह दीप कांडपाल से विगत 08 साल से प्रेम करती थी। वहीं, अंकित 6 साले से उसके साथ था। यहां साफ हो गया कि दीप और माही पहले से ही रिलेशन में थे। अंकित रास्ते का कांटा बन रहा था। इसलिए उसे ठिकाने लगाया गया।

फरार व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने की कार्रवाई

अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु पुलिस टीमों को गठन किया गया था। दिल्ली, हरियाणा, नेपाल, बिहार व उत्तराखण्ड के अन्य जिलों में पुलिस टीमों को रवाना किया गया। साथ ही एसओजी नैनीताल व सर्विलॉस सेल टीम को फरार आरोपियों के नंबरों की मॉनिटरिंग करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। 17 जुलाई, 2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा हत्या के 04 आरोपियों माही उर्फ डॉली, दीपू काण्डपाल, राम अवतार, ऊषा देवी पर 25 हजार रूपये व आईजी नीलेश आनन्द भरणे द्वारा 50 हजार रूपये के नगद इनाम की घोषणा की गयी। आगे पढ़ें…

यह रहा महत्वपूर्ण घटनाक्रम –

23 जुलाई 2023 : पुलिस टीमों के ताबड़तोड़ दबिश व कार्यवाही से दबाब में आये हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त।

प्रेमी सहित वकील से संपर्क करने की कोशिश के दौरान पुलिस टीम को मिली लीड। अभियुक्ता माही उर्फ डॉली व दीपू काण्डपाल को पुलिस ने एएन झा इंटर कॉलेज के समीप रूद्रपुर से गिरफ्तार किया।

मुख्य आरोपी विष कन्या डॉली की यह है कहानी

माही उर्फ डॉली जो प्रेमपुर लोस्ज्ञानी अपने परिवार के साथ रहती थी। वर्ष 2008 में बचपन के प्रेमी द्वारा धोखे दिये जाने से आहत होकर घर छोड़कर अलग रहने लगी। इस दौरान उसके हल्द्वानी के पूर्व में गलत धन्धा करने वाली महिलाओं के संपर्क में आ गयी। जिनके साथ उसने काम करना शुरू कर दिया। इस दौरान 2016 में दीप कांडपाल निवासी मोटाहल्दू से उसकी मुलाकात हुई। तब से दीप उसका दोस्त बन गया और उसके घरेलू आदि कामों में मदद करने लगा।

शारीरिक संबध और वासना का गंदा खेल

माही और दीप कांडपाल के शारीरिक संबंध भी बन गये। वर्ष 2017 में माही द्वारा अर्जुनपुर में प्लॉट खरीदकर अपना मकान बनाया गया। वर्ष 2020 में हल्द्वानी के किसी जानने वाले की मदद से उसकी मुलाकात गाड़ी खरीदने को लेकर अंकित से हुई। इस बीच अंकित व माही की दोस्ती हो गयी। अंकित माही के घर आने जाने लगा और वह हर शनिवार माही के घर में ही रहता था। ये दोनों आपस में पार्टी करते थे और दोनो साथ में शराब भी पीते थे। आगे पढ़ें…

अंकित की रोक-टोक से हुई नाराज

अंकित माही को लेकर ज्यादा पजेसिव होने लगा। वह छोटी-छोटी बात पर माही को टोकने लगा। माही के अन्य लोगो से बात करने व बाहर जाने पर रोक-टोक लगाने लगा। जिस कारण माही अपने अन्य ग्राहकों के पास नहीं जा पा रही थी। उसके आय के स्त्रोत बंद होने लगे। इस बात को लेकर अंकित आये दिन माही के साथ शराब पीकर गाली-गलौच और मारपीट करने लगा। दोनों के बीच कई बार झगड़े हुए। कई बार अंकित द्वारा उसके घर में तोड़फोड़ भी की गयी।

दो के बीच दोनों तरफ से तीसरे की भी एंट्री

अंकित की एक अन्य लड़की से दोस्ती की बात को लेकर भी माही उससे नाराज रहने लगी। अंकित के व्यवहार से उसे पता चल गया था कि वह उससे शादी नहीं करेगा। वह सिर्फ उसका उपयोग कर रहा है। जिस कारण धीरे-धीरे माही के अन्दर अंकित के प्रति द्वेष भवाना पनपने लगी। अंकित के व्यवहार को लेकर दीप कांडपाल भी आपत्ति करने लगा था। क्योंकि दीप ज्यादातर माही के घर में ही रहता था। उसके संबंध माही से स्वच्छन्द नहीं बन पा रहे थे। जिस कारण उसने भी अंकित को रास्ते से हटाने के लिए माही से कहा। आगे पढ़ें…

सपेरे के साथ भी माही ने बनाए शारीरिक संबंध

इस दौरान माही अपने पारिवारिक समस्याओं के चलते पूजा पाठ आदि विधि विधानों विश्वास करने लगी। अपने परिचित के माध्यम से रमेश नाथ सपेरा जो सपेरे का काम भी करता था से उसकी मुलाकात हुई। वर्ष 2022 में माही ने सपेरा के माध्यम से अपने घर में कालसर्प दोष की पूजा करी। सपेरा पूजा के लिए जंगल से सांप पकड़कर लाया था। पूजा का विधान पूरा कर सांप को जंगल में छोड़ दिया था। फिर माही ने सपेरा रमेश नाथ से 6 महीने पहले दीक्षा ग्रहण की। तब से सपेरा का उसके घर आना-जाना शुरू हो गया। और माही ने सपेरे से भी शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए।

पूर चौकड़ी से हो गई माही की दोस्ती

एक साल पहले आदर्श नर्सरी के पास रहने वाली उषा देवी को माही ने अपने घर पर काम करने के लिए रखा था। जिस कारण उषा देवी व उसके पति रामअवतार का भी माही के घर आना-जाना शुरू हो गया। अंकित द्वारा मारपीट किये जाने के कारण कभी-कभी माही रामअवतार की झोपड़ी में चली जाती थी और वही रूकती थी। कभी-कभी खाना खाने भी जाती थी। माही की दीपू कांडपाल, रमेश नाथ सपेरा, राम अवतार व उसकी पत्नी उषा देवी से गहरी घनिष्ठता हो गयी। ये लोग ही अंकित की हरकतों की वजह से उसको कई बार समझा चुके थे, लेकिन अंकित का बदस्तूर आना जाना रहा। आगे पढ़ें…

सपेरे ने दिया था सांप से कटवाने का सुझाव

24 जून 2023 माही दीपू कांडपाल के साथ अपनी स्कूटी से अंकित के घर के पास पहुंच गयी। उसके परिजनों से उसकी शिकायत करने की बात कहने लगी। इस दौरान अंकित उन दोनों को लेकर माही के घर पर आ गया। जहां उन लोगों के बीच बातें हुई। कुछ दिन बाद अंकित फिर से माही के घर में घुसकर गाली-गलौच मारपीट करने लगा। इस बीच माही व दीपू कांडपाल ने अंकित को रास्ते से हटाने की सहमति बनायी। उस दौरान सपेरा रमेश नाथ, रामअवतार व उसकी बीबी उषा भी घर पर थी। सपेरे ने उनको सुझाव दिया कि अंकित को सांप से कटवा दो। जिससे कोई जिससे कोई शक नहीं करेगा।

सपेरे के हाथ लग गया किंग कोबरा, शुरू हुई प्लानिंग

चूंकि घटना में सम्मिलित सभी अभियुक्तों का किसी न किसी प्रकार स्वार्थ सिद्ध हो रहा था। जिस कारण सभी योजना में शामिल हो गये। इस पर माही ने सपेरे से सांप की व्यवस्था करने को कहा। इन सब लोगों ने अंकित को रास्ते से हटाने की बात सोच ली। 06 जुलाई 2023 को रमेश नाथ को पंचायतघर के पास एक ब्यूटी पार्लर की दुकान में एक सांप घुसने की बात पता चली। उसने मौके पर जाकर कोबरा प्रजाति के सांप को पकड़ कर अपने पास रख लिया। सांप वाली बात माही लोगों को भी बता दी। फिर माही और उसके साथियों ने 08 जुलाई, 2023 को अंकित के बर्थडे वाले दिन उसके रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। प्लान के तहत काम न हो पाने के कारण उस दिन वे लोग कुछ नहीं कर पाये। आगे पढ़ें…

अंकित को धोखे से खिला दी नींद की गोलियां

माही, दीपू कांडपाल ने रमेश नाथ सपेरा, राम अवतार व उसकी पत्नी उषा देवी के साथ मिलकर योजना बनायी कि अंकित को घर बुलाकर सांप से कटवाने के बाद उसी की गाड़ी में डालकर कही ठिकाने लगा देंगे। योजना के तहत दिनांक 14 जुलाई 2023 को माही ने अंकित को कही चलकर पार्टी करने और बीयर पिलाने के लिये कहा। अंकित राजी हो गया। फिर माही ने सभी लोगों को अपने घर पर बुलाया। सपेरा भी सांप लेकर माही के घर पर आ गया। योजना के तहत रमेश नाथ सपेरा, राम अवतार व उसकी पत्नी उषा देवी घर के मंदिर वाले कमरें मे छुप गये। शाम के 06 बजे के लगभग अंकित घर पर पहुंचा। उस दौरान बारिश हो रही थी। उसके पीछे पीछे दीपू कांडपाल भी माही की स्कूटी से आ गया। अंकित माही के बेड पर बैठा था। माही ने उसे पानी में नीद की गोलियां मिलाकर पिला दी। इसी बीच दीपू ने अपने आप को सुखाने के लिये जो कम्बल पकड़ रखी थी। उसकी आड़ में इन सब ने अंकित के ऊपर कंबल डाल दिया और उसकी पूरी तरह से दबा दिया। जब अंकित के ऊपर नींद की गोली का असर होने लगा और वो काबू में आ गया तो माही ने सपेरा से सांप लाने के लिये कहा। आगे पढ़ें…

दोनों पांव में सांप से कटवाया, ठंडा पड़ गया था अंकित

सपेरा मौके पर सांप ले आया। माही ने अंकित की जीन्स ऊपर की और सांप से कटवाया। थोड़ी देर में इन्होंने जल्दी बाजी में पैर में देखा तो जिस पैर में सांप से कटवाया था उस पैर की बजाय दूसरे पैर को देखा। तो वहां सांप के काटने का निशान नहीं दिख रहा था। जिस कारण दुबारा दूसरे पैर पर सांप से कटवाया। थोड़ी देर में अंकित ठंडा पड़ गया।

इस तरह बदला प्लान, गाड़ी का करा एसी ऑन, फिर चल दिए

अंकित के मरने के बाद दीपू मोटू ने कहा की बॉडी को कुर्सी में बैठा दो। जिससे गाड़ी में डालने में आसानी हो। बॉडी अकड़ सकती है। इस बीच माही ने दिल्ली जाने के लिए टैक्सी बुक कर ली और टैक्सी चालक दिल्ली निवासी को अपनी लोकेशन भेजी। इसके बाद इन लोगों ने अंकित की बॉडी को उसकी गाड़ी की पीछली सीट में बैठाया। गाडी से दीपू काण्डपाल व रामअवतार निकले। सपेरा माही को उसकी स्कूटी में बैठाकर राम अवतार की झोपड़ी में छोड़ने गया। इसके बाद वो भी स्कूटी से अंकित की गाड़ी के पीछे पीछे भुजियाघाट की और चला। वहां पहुंच कर उनका प्लान बदल गया। इन्होंने अंकित की गाड़ी को तीनपानी गोला बाईपास रोड पर गाड़ी को स्टार्ट कर एसी ऑन कर छोड़कर चले गये। आगे पढ़ें…

भागने के बाद कोर्ट जा रहे थे, पुलिस ने दबोच लिया

घटना के बाद राम अवतार के घर के पास से ही टैक्सी से दिल्ली को निकल गये। गाजियाबाद पहुंच कर ये सभी लोग वापस बरेली आये फिर माही और दीपू काण्डपाल, राम अवतार के पीलीभीत स्थित गांव चले गये और सपेरा बहेडी अपने घर चला गया। अगले दिन माही और दीपू काण्डपाल वापस दिल्ली गये और माही ने अपनी बहन के घर अपनी दोनों पालतू बिल्लीयां छोड़ दी। माही और दीपू अपने किसी परिचित के माध्यम से कोर्ट में सरेण्डर करने के लिये वकील से मिलने आ रहे थे जिन्हें पुलिस द्वारा ने एएन झां इंटर कॉलेज के समीप रूद्रपुर से गिरफ्तार किया गया। आगे पढ़ें…

पुलिस टीम का विवरण –

हरेन्द्र चौधरी (प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी), वरिष्ठ उप निरीक्षक विजय मेहता, महेन्द्र प्रसाद, उप निरीक्षक जगदीप नेगी चौकी प्रभारी मंगलपडाव, कुमकुम धानिक कोतवाली हल्द्वानी, गुलाब सिहं कम्बोज चौकी मण्डी प्रभारी, हेड कांस्टेबल इसरार नबी। कांस्टेबल घनश्याम रौतेला कोतवाली हल्द्वानी, चंदन नेगी थाना मुखानी, अरुण राठौर चौकी मंडी, वंशीधर जोशी कोतवाली हल्द्वानी, छाया कोतवाली हल्द्वानी।

एसओजी टीम में यह रहे शामिल

राजवीर सिंह नेगी (प्रभारी एसओजी नैनीताल), हेड कांस्टेबल कुंदन कठायत, त्रिलोक रौतेला, दिनेश नगरकोटी, अनिल गिरी (सर्विलांस सैल),भानुप्रताप, अशोक रावत।

अंकित चौहान में जब सपेरा गिरफ्तार हुए तक की खबर –Click Now
Whatsapp Group Join NowClick Now
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments