अंकित चौहान हत्याकांड में प्रेमिका माही समेत चार पर 25-25 हजार का इनाम

0
अंकित हत्याकांड : हल्द्वानी जेल में 35 महिला बंदियों के साथ रह रही माही
माही उर्फ डौली

Haldwani News| हल्द्वानी के बहुचर्चित व्यापारी अंकित चौहान हत्याकांड (Ankit Chauhan Murder Case) मामले में फरार चल रही प्रेमिका माही उर्फ डौली समेत चार आरोपियों पर पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है।


ADVERTISEMENTS

एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि, आरोपियों को पकड़ने के लिए चार टीमें लगाई गई है, फिलहाल सभी फरार आरोपियों के नेपाल में छुपे होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने माही के घर की तलाशी ली जहां सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर गायब मिला, इससे साफ जाहिर हो रहा है कि माही सीसीटीवी डीवीआर भी अपने साथ ले गई है। वहीं डॉली के घर छानबीन करने में पुलिस के हाथ कई अहम सुराग भी लगे हैं। पुलिस जल्द चारों आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।

बता दें कि, अंकित चौहान की प्रेमिका माही उर्फ डौली ने अपने दोस्त दीप कांडपाल और नौकर राम अवतार और उसकी पत्नी उषा और एक सपेरे रमेश नाथ के साथ मिलकर अंकित चौहान की सांप से कटवाकर हत्या कर दी। मामले में 18 जुलाई को पुलिस ने सपेरे रमेश नाथ को गिरफ्तार किया। सपेरे ने हत्याकांड के सभी राज पुलिस को बता दिए। फिलहाल मुख्य आरोपी प्रेमिका माही समेत चार लोग फरार हैं।

गौरतलब है कि, 31 वर्षीय अंकित चौहान का शव 15 जुलाई शनिवार की सुबह तीनपानी रेलवे क्रासिंग के पास अपनी ही कार की पिछली सीट पर मिला था। अंकित हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल के छठ पूजा स्थल के पास स्थित रामबाग कॉलोनी का वह रहने वाला था। अंकित चौहान हत्याकांड

अंकित हत्याकांड से जुड़ी पूरी खबर विस्तार से पढ़ें – Click Now
रुद्रपुर : सिडकुल की फैक्ट्री में हादसा, लिफ्ट में फंसने से श्रमिक की मौतClick Now
Whatsapp Group Join NowClick Now
ADVERTISEMENTS