HomeCrimeपिथौरागढ़ में महिला की हत्या से सनसनी

पिथौरागढ़ में महिला की हत्या से सनसनी

ADVERTISEMENTS

पिथौरागढ़ समाचार | पिथौरागढ़ के वड्डा क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि गला दबाकर महिला की हत्या की गई है। महिला कुछ दिन पूर्व ही दिल्ली से पिथौरागढ़ आई थी। किन कारणों से महिला की हत्या की गई फिलहाल इन कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले के खुलासे के लिए टीम गठित कर दी है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वड्डा क्षेत्र के सुवाकोट गांव निवासी माधवी चिलकोटी (65) पत्नी स्व. रमेश चंद्र परिवार के साथ दिल्ली में रहती थीं। कुछ दिन पूर्व ही वह अपने घर आई थीं। बताया जा रहा है कि उनके दोमंजिला मकान के कमरों में कुछ मजदूर किराये पर रहते हैं। माधवी देवी दूसरी मंजिल पर रहती थीं। रविवार सुबह जब काम करने वाली महिला वहां पहुंची तो माधवी देवी का दरवाजा टूटा हुआ था।

महिला ने जब भीतर जाकर देखा तो माधवी देवी कमरे में मृत हालत में थीं। महिला ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। लोगों की सूचना पर वड्डा चौकी और जाजरदेवल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास लोगों से पूछताछ करने के साथ ही जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो किराये पर रहने वाला नेपाली युवक फुटेज में नजर आया। एसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम गठित कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इधर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

वड्डा में महिला की हत्या हुई है। जांच में एक नेपाली युवक सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। – लोकेश्वर सिंह, एसपी पिथौरागढ़।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments