HomeUttarakhandAlmoraदु:खद : वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुंदर लाल गोयल नही रहे, दिल्ली के...

दु:खद : वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुंदर लाल गोयल नही रहे, दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांस, शोक की लहर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर रानीखेत

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

वरिष्ठ कांग्रेसी और उत्तराखंड परिवहन निगम के पूर्व निदेशक सुंदर लाल गोयल (वकील साहब) आज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में आकस्मिक निधन हो गया है। वह कोरोना पॉजिटिव भी पाये गये थे। आज गुरूवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से हर तरफ शोक की लहर दौड़ गई है। सुंदर लाल गोयल के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक रानीखेत करन माहरा, ब्लॉक प्रमुख ताड़ीखेत हीरा रावत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रचना रावत, जिलाध्यक्ष महेश आर्या, पीसीसी सदस्य कैलाश पांडे, अध्यक्ष पथ भ्रमण संघ पाण्डवखोली हरीश लाल साह, अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी उमेश भट्ट, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव, अध्यक्ष व्यापार मंडल भगवंत नेगी, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष यतीश रौतेला, पूर्व प्रवक्ता अतुल जोशी, जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष अगस्त लाल साह, चरन जसवाल, प्रमोद पाल, गोविंद सिंह बिष्ट आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments