Almora News: आशा वर्कर्स ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत उठाई सात सूत्रीय मांगें, पीएम व सीएम को भेजे ज्ञापन
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
सीटू से संबंद्ध उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता यूनियन की अल्मोड़ा इकाई की आशा वर्कर्स ने आज संगठन के राष्ट्रीय आह्वान पर सात सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल की और प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी के माध्यम से मांग पत्र भेजा। आशा कार्यकताओं की मुख्य मांगे निम्न है। इस आंदोलन में यूनियन की अध्यक्ष विजय लक्ष्मी, नीमा जोशी, दीपा भंडारी, देवकी बिष्ट, भगवती, ममता भट्ट किरन साह, माया नेगी, बीना जोशी, प्रेमा सुपियाल के अतिरिक्त विभिन्न ब्लाकों की आशाएं शामिल रहीं।
अल्मोड़ा में कोरोना की रफ्तार में लगा ब्रेक, आज मात्र 11 नए संक्रमित
ये हैं सात सूत्रीय मांगपत्र
1- आशा वर्कर्स के मासिक मानदेय में बढ़ोतरी की जाए।
2- 8 मार्च 2021 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत द्वारा की गई घोषणा के अनुसार आशाओं को 10 हजार रुपये सम्मान राशि प्रदान की जाए।
3- आशाओं को सरकारी कर्मचारियों की भांति समस्त सुविधाएं एवं मानदेय दिया जाए।
4- आशा को स्वास्थ्य बीमा की परिधि में लाया जाए।
5- आशा वर्कर के कार्य के दौरान मृत्यु होने पर उसके परिवार को 50 लाख का बीमा दिया जाए तथा बीमार होने पर 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा दिया जाए।
6- करोनाकॉल में घर—घर जाकर अपनी जान जोखिम में डालकर आशा वर्कर समस्त कार्य कर रही हैं। इसलिए उन्हें सुरक्षा उपकरण तथा फ्रंटलाइन वर्कर की भांति सम्मान व मानदेय दिया जाए।
7- 45वें व 46वें श्रम सम्मेलन की सिफारिशों को लागू किया जाए।
उत्तराखंड ब्रेकिंग : कोरोना की स्थिति में सुधार, आज मिले 2071 नए केस, 7051 मरीज हुए डिस्चार्ज
उत्तराखंड में सख्त हुए कोरोना कर्फ्यू के नियम, विस्तार से पढ़े Full SOP
Uttarakhand : महिला जिसे समझ रही थी रिश्ते का भाई, वह साइबर ठग निकला, खाते से साफ हुए 70 हजार