HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : राजकीय खाद्यान्न गोदाम भंडार में गल्ला विक्रेताओं ने की नारेबाजी

अल्मोड़ा : राजकीय खाद्यान्न गोदाम भंडार में गल्ला विक्रेताओं ने की नारेबाजी

सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता गत 01 अक्टूबर से हड़ताल पर

धरना—प्रदर्शन, हड़ताल पर अडिग रहने का ऐलान

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

लंबित देयकों का भुगतान सहित विभिन्न मांगों को लेकर सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता गत 01 अक्टूबर से हड़ताल पर हैं। जिसके चलते राशन का वितरण पूरी तरह ठप हो चुका है। आज तमाम सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति के बैनर तले राजकीय खाद्यान्न गोदाम भंडार अल्मोड़ा में धरना-प्रदर्शन किया।

गल्ला विक्रेताओं ने दी चेतावनी

प्रदर्शन के दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने शासन से मांग करी कि वह विक्रेताओं के 13 माह के लंबित बिलों का तुस्त भुगतान करे। विक्रेताओं का शीघ्र मानदेय स्वीकृत किया जाये। जिलाध्यक्ष संजय साह रिक्खू ने सभी विक्रेताओं से अनुरोध किया गया कि कोई भी विक्रेता खाद्यान्न का वितरण न करे तथा संगठन का साथ दे। चेतावनी दी है कि यदि किसी भी विक्रेता द्वारा संगठन के विरोध में खाद्यान्न का वितरण किया गया तो उस विक्रेता के विरुद्ध संगठन कड़ी कार्यवाई करेगा।

जोर—जबरदस्ती बर्दाश्त नहीं

सहायक खाद्यानन निरीक्षकों से आग्रह किया कि वह संगठन को सहयोग करें तथा जबरदस्ती किसी भी विक्रेता के वहां खाद्यान्न न भेजें। यदि किसी सहायक खाद्यान्न निरीक्षक द्वारा जबरदस्ती किसी विक्रेता के वहां खाद्यान्न भेजा हो उस निरीक्षक के विरुद्ध धरना—प्रदर्शन किया जायेगा। संगठन द्वारा चेतावनी दी गयी कि यदि किसी भी विक्रेता मारा का विभाग द्वारा उत्पीड़न किया गया तो आंदोलन को उग्र रूप दे दिया जायेगा।

आज हुए प्रदर्शन में संजय साह रिक्खू, महामंत्री केसर सिंह, नारायण सिंह, दिनेश गोयल, प्रमोद पवार, अभय साह (Abhay Shah), राजेन्द्र सिंह, पान सिंग सांगा, संदीप नंदा, पंकज कपिल, देवेंद्र सिंह चौहान, दीपक साह, विपिन तिवारी, दिलेश जोशी, लीला साह, नवीन सुयाल, राजेन्द्र लटवाल, आनन्द सिंह कनवाल, उमेश बिष्ट, पूरन सिंह आदि मौजूद रहे।

ला​भार्थियों को योजना की धनराशि नहीं देने पर लगाई फटकार

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments