HomeUttarakhandAlmoraAlmora: गांव में खुद जाकर देखे विकास कार्य और लगाई चौपाल

Almora: गांव में खुद जाकर देखे विकास कार्य और लगाई चौपाल

— जिला प्रशासन की पूरी टीम लेकर ताकुला ब्लाक पहुंची थी डीएम
— विद्युत कनेक्शन देने में अनियमितता की जांच के आदेश दिए

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिला प्रशासन की पूरी टीम लेकर जिलाधिकारी वंदना ने ताकुला ब्लाक के गांवों का दौरा किया और विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। वहीं चौपाल लगाकर जनसुनवाई की। कुछ समस्याएं मौके पर ही दूर कर दी गई, तो कुछ के निस्तारण के लिए संबंधित अफसरों को निर्देशित किया गया। विद्युत कनेक्शन देने में अनियमितता की शिकायत संज्ञान में आते ही डीएम ने इसके जांच के आदेश दिए।

गत शनिवार को जिलाधिकारी वंदना के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम विकासखंड ताकुला के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के स्थलीय भ्रमण पर निकली थी। जिसमें विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण हुआ और ग्राम पंचायतों में डीएम ने चौपाल लगाकर जन सुनवाई की। सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने ग्राम बीना पहुंची। जहां उन्होंने किसानों की गुलाब की खेती देखी और इस बारे में कई जानकारियां प्राप्त करते हुए मुख्य कृषि अधिकारी एवं मुख्य उद्यान अधिकारी को निर्देश दिए कि ऐसी खेती को बड़े पैमाने पर करने के लिए किसानों की अर्थव्यवस्था का विश्लेषण करें तथा किसानों को जोड़कर बड़े पैमाने पर क्लस्टर आधारित खेती सुनिश्चित करें। यहां पर किसानों ने डीएम को खेतों में दीमक की समस्या से अवगत कराया। इस पर डीएम वंदना ने मुख्य कृषि अधिकारी को दीमक की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए।

तत्पश्चात जिलाधिकारी ने ग्राम चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना। इस चौपाल में लोगों ने मुख्यतः आवास एवं सड़क निर्माण, पेयजल, बिजली कनेक्शन, राशन कार्ड आदि से संबंधित समस्याएं बताई। जिलाधिकारी ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समयबद्धता के अनुरूप समस्याओं को निस्तारित करने के निर्देश दिए। आवास की समस्या के लिए जिलाधिकारी ने यहां खंड विकास अधिकारी से प्रधान मंत्री आवास योजना में चयनित लाभार्थियों से संबंधित जानकारी प्राप्त की तथा एससी/एसटी के लाभार्थियों के लिए अटल आवास में प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। यहां ग्रामीणों ने ताकुला से कनगाड़ रोड की मरम्मत की मांग उठाई। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत को 4 दिन में सड़क का आगणन बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
ग्रामीणों द्वारा विद्युत कनेक्शन देने में अनियमितता की शिकायत की, तो डीएम ने ऐसे प्रकरणों में अधिशासी अभियंता यूपीसीएल को जांच करने के निर्देश दिए।

इसके बाद जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ताकुला में पहुंचकर विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। यहां जिलाधिकारी ने निर्देशों के बाद भी एक्सरे मशीन संचालित नहीं होने पर अस्पताल प्रबंधन के प्रति नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी ने विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया तथा उपलब्ध संसाधनों में जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके पश्चात प्रशासन की टीम द्वारा ग्राम पंचायत पनेर गांव में पहुंचकर विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया तथा जन चौपाल के माध्यम से जनसुनवाई की गई। यहां एनआरएलएम के माध्यम से अनिता लोहनी द्वारा की जा रही गुलाब की खेती का निरीक्षण किया तथा कार्य की सराहना की। इस दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य उद्यान अधिकारी को निर्देश दिए कि उक्त खेती को कलस्टर बनाकर प्रोत्साहित किया जाए। जनसुनवाई में ग्रामीणों द्वारा विभिन्न समस्याओं को जिलाधिकारी के सामने रखा, जिसमें से अधिकतर समस्याओं का निस्तारण मौके पर ही किया गया और अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आरसी पंत, तहसीलदार कुलदीप पांडे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments