School News : बागेश्वर में भारी बारिश के चलते गुरुवार को भी स्कूल बंद

0
रेड अलर्ट के चलते 4 अगस्त को नैनीताल जिले के समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित

Bageshwar School News | बागेश्वर जिले में भारी बारिश के चलते 4 जुलाई (गुरुवार) को कक्षा 1 से 12 तक सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया गया है। यानी 4 जुलाई को जिले में सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने इसका आदेश जारी किया है।


ADVERTISEMENTS

खबरों के लिए हमारे whatsapp Group से जुड़ें Click Now

3 जुलाई को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यन्त भारी वर्षा/कुछ जगह भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कहीं-कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर की सम्भावना व्यक्त करते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने बच्चों की सुरक्षा की दृष्टिगत सभी स्कूलों में 4 जुलाई (गुरुवार) को अवकाश का आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। नीचे देखें आदेश…

Bageshwar

उत्तराखंड : यहां भर-भराकर गिरा पहाड़, SSB के जवान ने भागकर बचाई जान

कल गुरुवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल, डीएम वंदना का आदेश

 

ADVERTISEMENTS