HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: सड़क निर्माण में गिरे बोल्डर से स्कूल क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने...

Bageshwar News: सड़क निर्माण में गिरे बोल्डर से स्कूल क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने विरोध किया तो उल्टा धमकाया, पूर्व विधायक ने लिया संज्ञान

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
तहसील कपकोट के खर्किया-खाती सड़क निर्माण में ठेकेदार द्वारा मानकों को ताक में रख कर कार्य किया जा रहा है। मार्ग निर्माण के दौरान हर रोज भारी विस्फोट किए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब इसका विरोध किया गया, तो सब-कान्ट्रेक्टर द्वारा उन्हें डराया धमकाया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान एक स्कूल को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। जिस कारण भवन के अंदर रखे कम्प्यूटर आदि पूरी तरह नष्ट हो चुके है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान पूर्व विधायक कपकोट ललित फर्स्वाण जब बाछम जूनियर हाईस्कूल में पहुँचे, तो उन्हें ग्रामीणों ने घेर लिया। ग्रामीणों ने बताया कि चार माह पूर्व ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य के दौरान बोल्डर गिराकर विद्यालय भवन क्षतिग्रस्त कर दिया। जिस कारण विद्यालय की छत, कम्प्यूटर कक्ष, कम्प्यूटर कक्ष का फर्नीचर और सात कम्प्यूटर पूरी तरह से ध्वस्त हो गए।

जिस पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने ठेकेदार से विद्यालय भवन निर्माण व नुकसान की तत्काल भरपाई करने की बात की, तो वह भड़क गए। जिस पर उन्होंने जिलाधिकारी एवं अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई को ज्ञापन सौपकर मोटर निर्माण के दौरान भारी बोल्डरों से विद्यालय और आवासीय मकानों की ओर जानबूझकर गिरा देने के कारण विद्यालय भवन सहित आदि के नुकसान की जानकारी

देते हुए कहा कि भवन में दरारें भी पड़ चुकी है और भविष्य में बच्चों के पठन-पाठन के लिए भी एक गम्भीर समस्या बन चुकी है। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल उचित कार्यवाही अमल में लाने की बात की है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments