डीएफओ साहब, बंदरों से बचाओ ! अब तक 62 को काट लिया

0
डीएफओ साहब, बंदरों से बचाओ ! अब तक 62 को काट लिया
डीएफओ साहब, बंदरों से बचाओ ! अब तक 62 को काट लिया

सीएनई रिपोर्टर, गरुड़। गरुड़ क्षेत्र में अब तक कटखने बंदर 62 लोगों को काट चुके हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा ने नगर के वार्डों में बंदरों को पकड़ने के प्रभागीय वनाधिकारी बागेश्वर को पत्र भेजकर नगर क्षेत्र के वार्डों में बंदरों को पकड़ने की मांग की है।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

डीएफओ को भेजे पत्र में नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा है कि उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ से मौखिक जानकारी लेने पर बताया गया है कि वर्ष 2024 से आज तक बंदर 62 लोगों को काट चुके हैं। आए दिन नगर क्षेत्र में बंदरों का आतंक बढ़ते जा रहा है। बंदर लोगों के घरों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घुसकर उन्हें नुकसान पहुंचा रहे हैं।

रास्तों में बंदरों का झुंड बैठे रहता है। जिससे बच्चे भी डरे-सहमें स्कूल जा रहे हैं। बंदरों से नगर की जनता को सुरक्षित रखना जरूरी है। उन्होंने शीघ्र पिंजरा लगाए जाने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS