HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज़ : संतोष कबड़वाल बने आप के जिलाध्यक्ष

हल्द्वानी न्यूज़ : संतोष कबड़वाल बने आप के जिलाध्यक्ष

हल्द्वानी। शुक्रवार को काशीपुर में आम आदमी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया व सह प्रभारी राजीव चैधरी ने जिले की कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देष दिए थे। इसी क्रम में आज प्रदेश उपाध्यक्ष बसन्त कुमार, ऊधम सिंह नगर और नैनीताल ज़ोन प्रभारी धर्मवीर अवाना प्रदेश प्रवक्ता व जिला समन्वयक समित टिक्कू के द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में सन्तोष कबड़वाल को नैनीताल जनपद का जिलाध्यक्ष मनोनित किया गया। संतोष कबड़वाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में एकमात्र ईमानदार राजनीतिक विकल्प है। भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ छेत्रीय मुद्दों से सरोकार रखने वाले लोगों को आप को मजबूती देने के लिए आगे आना चाहिए। भाजपा हो या कांग्रेस दोनों की सरकार ने उत्तराखंड की जनता को छला है। कोरोना काल में भाजपा की डबल इंजन सरकार का चेहरा जनता के सामने आ गया है। जिसका बदला उत्तराखंड की जनता 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में निश्चित ही लेगी। कार्यक्रम में श्रीकांत खण्डेलवाल, दीप पाण्डे, रमेश कांडपाल, डी. एस. कोटलिया, पुष्कर बिष्ट व अन्य कार्यकर्ता उपस्थ्ति थे। कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं द्वारा संतोष कबड़वाल को आप का जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई दी गई।

ADVERTISEMENTSAd Ad

इससे पहले संतोष कबड़वाल पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष उत्तराखंड क्रांति दल (युवा प्रकोष्ठ) और वर्तमान में उद्योग व्यापार मंडल नैनीताल के जिलाध्यक्ष है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments