नालागढ़ : संजीव कुमार संजू बीबीएन इंटक अध्यक्ष नियुक्त

नालागढ़। पूर्व पार्षद एंव युवा कांग्रेस नेता संजीव कुमार संजू को बीबीएन इंटक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इंटक प्रदेशाध्यक्ष हरदीप बाबा व प्रदेश कांग्रेस…

नालागढ़। पूर्व पार्षद एंव युवा कांग्रेस नेता संजीव कुमार संजू को बीबीएन इंटक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इंटक प्रदेशाध्यक्ष हरदीप बाबा व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने तत्तकाल प्रभाव से यह नियुक्ति की है। जानकरी देते हुए प्रदेश कांग्रेस सचिव मदन लाल चौधरी व दून ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दया राम रेंजर ने बताया कि पूर्व पार्षद संजीव कुमार संजू को प्रदेश इंटक अध्यक्ष हरदीप बाबा व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने बीबीएन इंटक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। दया राम रेंजर ने बताया कि बीबीएन इंटक अध्यक्ष का पद खाली होने के चलते संजीव कुमार संजू को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। संजीव कुमार संजू दो बार नगर परिषद बद्दी में बतौर पार्षद अपनी सेवाएं दे चुके हैं और आम लोगों की समस्याओं को हमेशा उठाते आए हैं।

नवनियुक्त बीबीएन इंटक अध्यक्ष संजीव कुमार संजू ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उसे वह पूरी ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से निभाएंगे। मजदूरों और उद्योगपतियों के बीच तालमेल बनाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उद्योगों में कामगारों को जो समस्याएं पेश आ रही हैं उन्हें हल करवाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर बीबीएन इंटक अध्यक्ष संजीव कुमार संजू के साथ प्रदेश कांग्रेस सचिव मदन लाल चौधरी, दून ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दया राम रेंजर, वार्ड-9 के पार्षद सुरजीत चौधरी, जोगिंद्र सिंह, प्रवीण कुमार, सफी लंबरदार, मनीष संधू, नरेंद्र कुमार, राम पाल, निर्मल सिंह, नरेश कुमार, हरपाल हैप्पी, दलबीर सिंह, दिप्पी, गुरदेव सिंह, प्रदीप धीमान, हरमन चौधरी, हरप्रीत सिंह, कुलदीप कुमार, अनिकेश सैणी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। बीबीएन इंटक अध्यक्ष संजीव कुमार संजू ने बताया कि जल्द ही बीबीएन की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। उन्होंने इस नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जी संजीवा रेड्डी, राष्ट्रीय व प्रदेश कांग्रेस हाईकमान, इंटक अध्यक्ष हरदीप बाबा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एंव पूर्व विधायक दून राम कुमार चौधरी, प्रदेश कांग्रेस सचिव मदन लाल चौधरी समेत आला नेताओं का आभार व्यक्त किया।

फर्जी इंटक से गुमराह न हों उद्योगपति व कामगार
इंटक के प्रदेशाध्यक्ष हरदीप सिंह बाबा ने कहा कि प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में कुछ स्वंयभू व फर्जी लोग इंटक के नाम पर नियुक्तियां करके मजदूरों व उद्योगपतियों को गुमराह करके लूट घसूट कर रहे हैं। जबकि मान्यता प्राप्त इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी. संजीवा रेड्डी हैं जो कि कांग्रेस की वर्किंग कमेटी के भी सदस्य हैं। हरदीप बाबा ने उद्योगपतियों व मजदूरों से आहवान किया कि वह फर्जी इंटक के लोगों के बहकाबे में न आएं, अगर कोई इंटक का नाम लेकर गुमराह करने और लूट घसूट करने की कोशिश करता है जो इसकी जानकारी प्रदेश इंटक व प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों को दें। ताकि इंटक के नाम पर लूटघसूट करने वाले इन फर्जी इंटक के लोगों को बेनकाब किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *