बागेश्वर ब्रेकिंग : अन्तिम संस्कार से लौटे व्यक्ति की छाती में उठा दर्द और चली गई जान

0
Haridwar: Dead body of youth found in stone crusher under suspicious circumstances.
सांकेतिक फोटो

बागेश्वर। कान्डा के घिन्घारुतोला क्षेत्र के कोट गांव के एक 40 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसे हालत बिगाड़ने पर कान्डा चिकित्सालय में लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार कोट गांव निवासी त्रिभुवन जोशी आज किसी अंत्येष्टि में शामिल होने के लिये बागेश्वर गया था। परिजनों के अनुसार लौट कर आते समय उसकी छाती में दर्द होने लगा। शाम साढ़े 4 बजे के करीब वह घर पहुंचा और इसजे बाद कुछ ही देर में उसके मुंह से झाग निकलने लगे। उसे तुरंत कान्डा के सी एच सी ले जाया गया। शाम पौने 7 बजे परिजन उसे लेकर हॉस्पिटल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कान्डा पुलिस ने शव का पन्च्नामा करवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिये।मोर्चरी भिजवा दिया है।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS